वही तेवर वही अंदाज, बिल्कुल भी नहीं बदले एबी डिविलियर्स, 30 गेंद की पारी में तबाही मचा दी

Updated on 23-07-2025 01:28 PM
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज एबी डिविलियर्स ने वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में धमाकेदार वापसी की है। इंडिया चैंपियंस के खिलाफ मुकाबले में एबी डिविलियर्स ने अपनी तूफानी बैटिंग में धूम मचा दी। साउथ अफ्रीका के लिए डिविलियर्स ने 30 गेंद में नाबाद 63 रनों की पारी खेली। अपनी इस विस्फोट बल्लेबाजी में उन्होंने 4 छक्के और 3 चौके भी लगाए। डिविलियर्स की इस शानदार बल्लेबाजी के कारण साउथ अफ्रीका की टीम निर्धारित 20 ओवर के खेल में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन का स्कोर खड़ा किया।

एबी डिविलियर्स के इस विस्फोटक बैटिंग को देख फैंस भी गदगद हो गए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बावजूद डिविलियर्स का तेवर बिल्कुल भी नहीं बदला है। उन्होंने अपने चिर परिचित अंदाज में 360 डिग्री शॉट खेलकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। डिविलियर्स की शानदार बल्लेबाजी के कारण ही साउथ अफ्रीका ने बारिश से प्रभावित मैच को 88 रन से अपने नाम किया।
डिविलियर्स ने लपका हैरतअंगेज कैच
बल्लेबाजी के अलावा एबी डिविलियर्स ने फील्डिंग में भी कमाल का प्रदर्शन किया। खास तौर से उन्होंने युसूफ पठान का कैच जिस तरह से लपका उसे देख सबकी फटी रही गई थी। 41 साल की उम्र में भी डिविलियर्स ने गजब की फुर्ती दिखाई और लंबी दौड़ लगाकर डाइव करते हुए उन्होंने शानदार कैच लिया। डिविलियर्स का यह कैच अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है।
इंडिया चैंपियंस की बैटिंग रही खराब
साउथ अफ्रीका चैंपियंस के खिलाफ इंडिया चैंपियंस की बैटिंग बहुत ही निराशाजनक रही। भारतीय टीम के दोनों ओपनर बल्लेबाज मिलकर सिर्फ 3 रनों का योगदान दे पाए। शिखर धवन सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए जबकि रॉबिन उथप्पा ने 2 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडियंस चैंपियंस ने 44 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए। ऐसे में भारतीय टीम शुरुआती झटके से नहीं उबर पाई और 111 रन के स्कोर पर उसने हार मान ली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को शूटिंग में शनिवार को एक और पदक मिला। आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदरसा विनोद की तिकड़ी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।…
 26 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 27 सितंबर 2026 से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम…
 26 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 3 गोल्ड मेडल, 11 सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। टूर्नामेंट में शूटिंग, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन,…
 26 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले सावन बरवाल का कहना है कि अगर वह पदक नहीं जीत पाते तो उनका एथलेटिक्स में आना समय की…
 26 September 2026
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत की अनाहत सिंह ने स्कॉश के फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही 18 साल की इस खिलाड़ी ने कम से कम…
 26 September 2026
जापान के नागोया किंजो फुटो एरिना में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 की स्क्वैश प्रतियोगिता के मेंस सिंगल सेमीफाइनल में भारत के अभय सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए…
 25 September 2026
नागोया: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 3-1 से हराकर एशियन गेम्स 2026 में लगातार चौथी जीत दर्ज की है। इसके साथ ही भारतीय टीम पूल बी में टॉप…
 25 September 2026
नई दिल्ली: जश्न मनाइए, खुशियों में डूब जाइए। एशियन गेम्स 2026 में दिन का आगाज इससे बेहतर नहीं हो सकता था। सिर्फ 2 मिनट के अंदर भारत को दो मेडल…
 25 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में पहला पदक दिलाने वाली सुचिका तारियाल ने अपना दर्द साझा किया है। सुचिका को सेमीफाइनल मुकाबले में विवादित…
Advt.