दूध, दुग्ध उत्पादों और खाद्य सामग्री के नमूने लिए गए

Updated on 23-07-2025 12:21 PM

रायपुर।  आगामी त्यौहारों के मद्देनज़र खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने एवं आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इस क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा रायगढ़ शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान मुरारी द किचन (ढीमरापुर चौक), कारखाना मुरारी, महावीर मिष्ठान भंडार (हटरी चौक), गणगौर स्वीट्स (पैलेस रोड), विकास डेयरी (चक्रधर नगर) एवं फ्रेश सेल (बड़े रामपुर स्थित पनीर निर्माण इकाई) में पहुँचकर दूध एवं उससे बने उत्पादों की गुणवत्ता की जांच की गई। खोवा एवं पनीर के नमूने लेकर प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजे गए।

निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों को स्वच्छता, संग्रहण व्यवस्था एवं अन्य मापदंडों के संबंध में सुधार हेतु नोटिस भी जारी किए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कहा है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम एवं जनस्वास्थ्य के दृष्टिगत इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। संदेहास्पद नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सरिता पटेल,  सागर दत्ता,  शांतनु भट्टाचार्य एवं नमूना सहायक  शाश्वत तिवारी शामिल थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.