संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Updated on 02-08-2025 12:06 PM

मोहला। जिला प्रशासन द्वारा संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह का आयोजन दशहरा मैदान मोहला में आयोजित किया गया। जिसमें 28 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक आयोजित आकांक्षी जिला कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक मोहला-मानपुर  इन्द्रशाह मंडावी, जिला पंचायत सदस्य  नरसिंह भंडारी, जिला पंचायत सदस्य  लखन कलामें, जनपद अध्यक्ष मानपुर श्रीमती पुष्पा मंडावी, जनपद अध्यक्ष अं.चौकी  पुनऊ राम फुलकौरे, सरपंच मोहला  गजेन्द्र सिंह पुरामें कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर, एसडीएम मोहला  हेमेन्द्र भुआर्य सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

इस दौरान जिला स्तरीय विभागों एवं स्व-सहायता समूह द्वारा विभागीय योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाया गया था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाइयों का वितरण किया गया। इसी प्रकार महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सुपोषण अभियान, शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न स्कूली योजनाओं एवं ज्ञानवर्धक पुस्तकों, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा उन्नत कृषि, पशुधन विकास विभाग, उद्यानिकी, बैंकिंग व पोस्ट ऑफिस, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जल संसाधन विभागो ने भी अपने विभाग के योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी देते हुए स्टॉल लगाए गए थे। जिनका जनप्रतिनिधियों, गणमान्य एवं अधिकारियों ने अवलोकन किया। इस दौरान कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई।

कार्यक्रम में सम्मानित हुए अधिकारी

संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में आकांक्षी जिला कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमें  एस.के.धीवर,  सालिक राम निषाद,  चेतन दास सार्वा,  सुंदर लाल मंडावी,  मनोज चन्द्रवंशी, कु.गीतांजली यादव, श्रीमती गायत्री निषाद,  विनोद साहू,  ताजीराम सलामें,  दीपांशु चंद्रवंशी,  शैलेष कुमार साहू, श्रीमती लीना ठाकुर,  हरि सिंह राजौरिया,  सजल शिवहरे, श्रीमती सुकारो भाई निर्मलकर, श्रीमती कुसुमलता पोर्ते,  नवीद उल्लाह खान,  अतुल लार्डश्वर, श्रीमती कीर्तनी ठाकुर, श्रीमती अनीता कलामें, श्रीमती गीता यादव,  एपी शर्मा,  वीके सिंह,  विजय सोनी,  रमेश साहू,  आशीष मेश्राम एवं  रोहित कुमार पाल शामिल रहें।

आजीविका मूलक गतिविधियों से महिलाएं हो रही आर्थिक रूप से सशक्त

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ब्लॉक के स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा आजीविका मूलक गतिविधियों का स्टॉल लगाया गया। जिसमें उन्होंने समूह की गतिविधियों को प्रदर्शित किया था। इसमें बिटिया स्व-सहायता समूह, मां बमलेश्वरी स्व-सहायता समूह, मां दंतेश्वरी स्व-सहायता समूह, भवानी स्व-सहायता समूह, मां शारदा स्व-सहायता समूह,  एकता उत्पादक समूह जैसे विभिन्न स्व-सहायता समूह ने राखी, आचार, पापड़, कोदो चावल, कपड़े, शहद, अगरबत्ती जैसे उत्पादों का प्रदर्शन कर विक्रय किया। उन्होंने बताया कि स्व-सहायता समूह आजीविका मूलक गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के ग्राम पंचायत डोमनापारा के आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह 2026 के तहत ‘आंगन…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत रायगढ़ के स्कूल प्रांगण जुर्डा में ब्लॉक स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों…
 05 October 2026
रायपुर । शासकीय योजनाओं का लाभ परिवार की जरूरतों के साथ भविष्य की तैयारी में भी उपयोगी साबित हो रहा है। रायगढ़ जिले के खरसिया के वार्ड क्रमांक 14, गंज…
 05 October 2026
रायपुर । सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित शिविर हितग्राहियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया। कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेगा की रहने वाली माधुरी सिदार के…
 05 October 2026
महासमुंद में 36 आयुष संस्थानों से मिल रही निःशुल्क ओपीडी, दवा और परामर्श की सुविधा; हर गुरुवार 60$ बुजुर्गों के लिए ‘सियान जतन क्लिनिक’रायपुर । महासमुंद जिले में आयुष चिकित्सा…
 05 October 2026
सिंचाई की सुविधा ने बदली खेती की तस्वीर, धान के साथ गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली की कर रहे खेती; सालाना करीब एक लाख रुपये की आमदनीरायपुर ।कभी सिंचाई के…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
Advt.