लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सम्राट चौधरी की 'स्मार्ट टीम' तैयार, सभी नाम तय बस ऐलान बाकी

Updated on 19-07-2023 12:56 PM
पटना: बिहार भाजपा के अध्यक्ष बनने के बाद सम्राट चौधरी अब तक अपनी प्रदेश समिति की घोषणा नहीं कर पाए हैं। कहा जा रहा है लोकसभा चुनाव 2024 और उसके बाद बिहार विधानसभा 2025 चुनाव के लिए वे एक मजबूत और संतुलित टीम चुनावी मैदान के लिए तैयार करने में जुटे हैं। कहा जा रहा है कि चौधरी टीम के करीब सभी नामों को तय कर चुके हैं और दिल्ली से लौटते ही वे प्रदेश समिति की घोषणा कर सकते हैं। सम्राट चौधरी सोमवार को दिल्ली गए। सम्राट चौधरी जब अध्यक्ष बने थे, तब से निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल की टीम के सहारे वे संगठन के कार्यों का निर्वहन कर रहे थे। ऐसे में अब वे अपनी कार्यकारिणी समिति बनाएंगे।

बिहार में सम्राट की स्मार्ट टीम के बारे में जानिए

भाजपा के एक नेता ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर कहते हैं कि सम्राट चौधरी ने समिति बनाने में सभी वरिष्ठ नेताओं की सलाह ली है। मकसद यही था कि समिति पदाधिकारियों और सदस्यों के नामों पर किसी तरह का विवाद नहीं हो। पुरानी प्रदेश समिति के भी करीब 30 से 40 प्रतिशत लोगों को नई कार्यकारिणी में जगह मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि कुछ के दायित्व बदलने से इंकार नहीं किया जा सकता है। भाजपा के सूत्रों का कहना है कि प्रदेश कार्यकारिणी समिति की घोषणा के साथ ही कुछ मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा भले हो जाए, लेकिन अधिकांश मोर्चा के अध्यक्षों की घोषणा बाद में होने की संभावना है।

बिहार बीजेपी की ताकत फिलहाल इतनी

प्रदेश पदाधिकारियों के साथ अभी की कार्यकारिणी में कुल 111 सदस्य हैं। पदाधिकारियों में प्रदेश संगठन महामंत्री को छोड़कर चार महामंत्री, 12 उपाध्यक्ष और 12 प्रदेश मंत्री हैं। नौ प्रदेश प्रवक्ता हैं। इसके अलावा क्षेत्रीय संगठन मंत्री हैं। 15 प्रतिशत सदस्य स्थायी आमंत्रित होते हैं। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता कहते है कि अध्यक्ष के सामने सबसे बड़ी चुनौती ऐसी प्रदेश की टीम बनाने की है जो आने वाले चुनाव में दमदार प्रदर्शन कर सके। उनका कहना है कि टीम के जरिए सामाजिक समीकरण को भी साधने की कोशिश की जाएगी। ऐसे में तय माना जा रहा है कि चौधरी की टीम में युवाओं की संख्या अधिक होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.