एक लाख करोड़ रुपये क्लब की दहलीज पर सैमसंग इंडिया, स्मार्टफोन मार्केट में कोई नहीं है टक्कर में

Updated on 13-10-2023 02:22 PM
नई दिल्ली: कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और अप्लायंसेज बनाने वाली दक्षिण कोरिया की दिग्गज कंपनी सैमसंग (Samsung) भारत में एक लाख करोड़ रुपये के सालाना रेवेन्यू के करीब पहुंच गई है। कंपनी ने 27 साल पहले भारत में अपना ऑपरेशन शुरू किया था। सैमसंग के पूर्ण स्वामित्व वाली सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लिमिटेड की 2022-23 में कुल इनकम 98,924 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने हाल में रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज को दी गई जानकारी में यह जानकारी दी है। सैमसंग इंडिया की फाइनेंशियल ईयर 2023 में सेल दिग्गज एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड से 65 फीसदी और आईटीसी लिमिटेड से 35 परसेंट ज्यादा है।

सैमसंग इंडिया की सेल में फाइनेंशियल ईयर में 2023 में 16 परसेंट की तेजी आई जबकि इसका नेट प्रॉफिट गिरकर 3,452 करोड़ रुपये रहा। फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में यह 3,844 करोड़ रुपये रहा था। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही से स्मार्टफोन, टेलीविजन और हाउसहोल्ड अप्लायंसेज की डिमांड में गिरावट आई है। कंपनी ने आरओसी फाइलिंग में फाइनेंशियल ईयर 2023 की अर्निंग परफॉरमेंस के कारणों के बारे में नहीं बताया है। इस बारे में सैमसंग इंडिया को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं आया। लगातार दूसरे साल सैमसंग इंडिया के प्रॉफिट में गिरावट आई है।

सैमसंग का बिजनस

सैमसंग देश की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी है। फाइनेंशियल ईयर 2023 में कंपनी का मोबाइल फोन बिजनस से रेवेन्यू 70,292 करोड़ रुपये रहा। यह आईटीसी (70,251 करोड़) और एचयूएल (59,144 करोड़) के स्टैंडअलोन रेवेन्यू से अधिक है। पिछले साल सैमसंग इंडिया को मोबाइल फोन की बिक्री में 27 फीसदी बढ़ी है। जानकारों का कहना है कि अल्ट्रा-प्रीमियम गैलेक्सी जेड सीरीज की सफलता का इसमें अहम योगदान है। Counterpoint Research में रिसर्च डायरेक्टर तरुण पाठक ने कहा कि ओवरऑल मार्केट में गिरावट के बावजूद पिछले साल सैमसंग को स्मार्टफोन की बिक्री में तेजी आई। इस दौरान सैमसंग ने शाओमी को पछाड़कर मार्केट लीडरशिप की पोजीशन हासिल कर ली।

भारत में सैमसंग की कुल बिक्री में मोबाइल बिजनस की हिस्सेदारी 71 परसेंट है जो फाइनेंशियल ईयर 2022 में 67 परसेंट थी। देश में कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा बिजनस होम अप्लायंसेज का है। फाइनेंशियल ईयर 2023 में इस बिजनस में कंपनी की सेल 11,844 करोड़ रुपये रही जो पिछले साल के मुकाबले 18 परसेंट अधिक है। भारत के स्मार्टफोन मार्केट में सैमसंग की हिस्सेदारी 18 परसेंट है। वीवो 17 परसेंट मार्केट हिस्सेदारी के साथ दूसरे, रियलमी 12 परसेंट के साथ तीसरे और ओप्पो की हिस्सेदारी 11 परसेंट है। जनवरी-जून स्मार्ट टेलीविजन में सैमसंग 9.6 परसेंट हिस्सेदारी के साथ दूसरे नंबर पर है जबकि शाओमी 9.8 परसेंट हिस्सेदारी के साथ पहले नंबर पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.