सेमसंग ने लॉन्च किए 2 सस्ते स्मार्ट फोन:50MP कैमरे के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

Updated on 20-12-2022 06:05 PM

साउथ कोरियन कंपनी सेमसंग (Samsung) ने गैलेक्सी ए-सीरीज में दो सस्ते स्मार्ट फोन भारतीय बाजार में A04 और A04e लॉन्च कर दिए हैं। दोनों ही फोन में 5000 mAh की क्षमता वाली बैटरी यूएसबी टाइप-C के साथ दी गई है। बैटरी 10W चार्जिंग सपोर्ट करती है।

गैलेक्सी A04 और A04e को 20 दिसंबर से कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर दोनों फोन खरीदे जा सकते हैं। सेमसंग ने दोनों फोन के लिए स्पेशल लॉन्च ऑफर दिया है। इस ऑफर के तहत 999 रुपए देकर आप EMI पर फोन खरीद सकते हैं। इसके अलावा ग्राहकों को सेमसंग फाइनेंस प्लस, जेस्ट (zest) और आईडीएफसी फर्स्ट से फोन फाइनेंस कराने पर 1 हजार रुपए तक का कैशबैक भी दिया जा रहा है।

गैलेक्सी A04 और A04e की कीमत

सेमसंग गैलेक्सी A04 के दो वेरिएंट्स हैं। इसके 4 जीबी रेम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की 11,999 रुपए और 4 जीबी रेम + 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 12,999 है। ये ग्रीन, कॉपर और ब्लैक कलर ऑपशन के साथ उपलब्ध हैं।

वहीं सेमसंग गैलेक्सी A04e के 3 जीबी रेम + 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9,299 रुपए, 3 जीबी रेम + 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 है। 4 जीबी रेम + 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपए है। इस डिवाइस को ग्राहक लाइट ग्रीन और कॉपर कलर में खरीद सकते हैं।

गैलेक्सी​​​​​​​ A04 और A04e​​​​​​​ के फीचर्स

कैमरा : सेमसंग ने दोनों ही फोन में 5 मैगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं गैलेक्सी A04 के रियर पैनल पर 50 मैगापिक्सल डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। गैलेक्सी A04e में 13 मैगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

डिस्प्ले : दोनों ही फोन में 6.5 इंच की एचडी प्लस (1560×720 पिक्सल) एलसीडी इनफिनिटी-V डिस्प्ले दी गई है। यह स्क्रीन पीएलएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 16एम कलर डेफ्थ सपोर्ट करती है।

डायमेंशन : फोन का डायमेंशन 164.4x76.3x9.1 एमएम और वजन 192 ग्राम है।

प्रोसेसर : दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 12 आधारित OneUI 4.1 पर लॉन्च हुए हैं जो 2.3 गीगाहर्ट्ज क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टाकोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक हीलियो पी35 चिपसेट पर काम करता है।

मेमोरी : दोनों फोन में रैम प्लस फीचर के साथ काम करती है। इससे इंटरनल रैम में अतिरिक्त 4जीबी रैम भी जोड़ी जा सकती है जिससे यह गैलेक्सी फोन 8 जीबी रैम की परफॉर्मेंस दे सकता है। वहीं इंटरनल मेमोरी को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

अन्य : दोनों बजट फोन में WI-FI, ब्लूटूथ, GPS, A-GPS जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। ये फोन ड्यूल-सिम सपोर्ट करते हैं। इनमें 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.