सैमसंग ने लॉन्च किया नया बजट स्मार्टफोन:8,499 में मिलेगा गैलेक्सी M04

Updated on 10-12-2022 06:51 PM

सैमसंग ने अपने गैलेक्सी M04 (Galaxy M04) फोन को भारत में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग गैलेक्सी M04 में 6.5-इंच का HD+ डिस्प्ले वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगा। इसके अलावा फोन में 8GB RAM मिलेगी। फोन की कीमत 8,499 रुपए से शुरू होती है। यह 16 दिसबंर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

मिलेंगे दो रियर और एक फ्रंट कैमरा
फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी M04 में 13 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे हैं, जो एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। वहीं फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इस फोन को कंपनी ने मिंट ग्रीन, गोल्ड, व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया है।

मिलेगी 5000mAh की दमदार बैटरी
इसमें रैम प्लस फीचर की बदौलत 8GB तक रैम मिलती है। इसके अलावा फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी और 128GB का इंटरनल स्टोरेज स्पेस मिलेगा। फोन में एचडी+ रिजोलूशन के साथ 6.5 इंच का डिस्प्ले मिलेगा है, जो 720x1600 पिक्सल का एचडी+ रेजोल्यूशन देता है। फोन मीडियाटेक हेलियो P35 प्रोसेसर से लैस है।

साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा
कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन वनयूआई पर बेस्ड एंड्रॉइड 12 ओएस के साथ प्रीइंस्टॉल्ड है। फोन के साथ सैमसंग 2 साल का ओएस अपग्रेड ऑफर करेगा, यानी इसे Android 14 OS अपडेट भी मिलेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.