रेत खदान 10 जून से बंद , 5500 रुपये हुआ प्रति हाईवा रेत

Updated on 04-06-2023 08:30 PM

धमतरी, 4 जून . वर्षाकाल शुरू होने के साथ जिले में संचालित सभी 25 से अधिक रेत खदानें 10 जून के बाद एक साथ बंद हो जाएगा। इसे देखते हुए रेत के दाम में अभी से बढ़ोत्तरी शुरू हो गई है। 4000 रुपये प्रति हाईवा बिकने वाली रेत कुछ ही दिनों में 5500 रुपये तक बिक रहा है। वहीं धमतरी समेत अन्य जिलों में रेत की काफी मांग बनी हुई है, इससे खदानों में रेत ले जाने वाहनों की कतार लग रही है। हाईवा चालकों को ही रेत मिलना मुश्किल हो गया है।

जून माह शुरू होने के साथ रेत खदानों में रेत के लिए हाईवा की कतार लगना शुरू हो गया है। इन दिनों रेत की काफी मांग बनी हुई है। हाईवा चालकों को ही मांग के अनुसार रेत खदानों से रेत नहीं मिल पा रहा है। पहले चार ट्रीप हाईवा ले जाने वाले चालकों को वर्तमान में दिनभर में सिर्फ दो ट्रीप ही रेत मिल पा रहा है। मांग को देखते हुए खदानों में रेत के दाम बढ़ा दिया गया है। सप्ताहभर पहले 4000 रुपये प्रति हाईवा रेत मिल रहा था, लेकिन अब यही रेत 5500 रुपये हो गया है। जबकि 800 रुपये प्रति ट्राली से बढ़कर 1000 रुपये हो चुका है। तेजी के साथ अब रेत के दाम बढ़ने लगा है, इसका मुख्य कारण है कि 10 जून के बाद वर्षा काल के चलते जिलेभर में संचालित 25 से अधिक रेत खदानें एक साथ बंद हो जाएगा। इसके बाद खदानों से रेत नहीं निकाल पाएंगे। इसे देखते हुए जरूरतमंद लोग व निर्माण कार्य कराने वाले लोग तेजी के साथ रेत का स्टाक कर रहे हैं, ताकि बाद में उन्हें महंगे दामों पर रेत खरीदने की जरूरत न पड़े।वर्तमान में धमतरी शहर से लगे अमेठी, परसुली, खरेंगा, भरारी समेत कई रेत खदानें संचालित है, ये सभी खदानें 10 जून के बाद बंद जाएगा। इसके बाद रेत की जरूरतों को पूरा करने शासन स्तर से रेत भंडारण को अनुमति दी गई है, जहां से रेत परिवहन किया जा सकता है। रेत भंडारण की संख्या धमतरी जिले में 61 है, जहां से लोग रेत की खरीदी कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इन रेत भंडारणों में रेत के दाम दोगुना से अधिक हो जाता है और रेत के दाम तेजी से उछलता है। अब जल्द ही रेत के दाम और बढ़ने की आशंका है।

इस संबंध में खनिज निरीक्षक खिलावन कुलार्य ने कहा कि वर्षाकाल शुरू होने के साथ जिलेभर के रेत खदानें बंद हो जाएगी। इसके बाद रेत भंडारण से रेत की खरीदी की जा सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.