सानिया मिर्जा के बेटे इजहान ने स्कूल जाना छोड़ा : पिता शोएब मलिक की तीसरी शादी के कारण क्लास में परेशान कर रहे स्टूडेंट्स

Updated on 03-02-2024 12:33 PM

सानिया के तलाक और शोएब मलिक की तीसरी शादी के बाद, उनके 5 साल के बेटे इजहान मिर्जा मलिक इससे प्रभावित होते दिख रहे हैं। पाकिस्तानी पत्रकार नईम हनीफ ने हाल ही में समा टीवी को दिए इंटरव्यू में सानिया से बातचीत का दावा किया। हनीफ के मुताबिक इजहान को उसके स्कूल में इस हद तक परेशान किया जा रहा है कि उसने क्लास जाना बंद कर दिया है।

नईम का कहना है कि, सानिया ने अपने बेटे इजहान की मेंटल हेल्थ के बारे में चिंता व्यक्त की, उन्होंने खुलासा किया कि उनके पिता की तीसरी शादी से जुड़ी खबरें उन्हें मेंटली परेशान कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सानिया अपने होमटाउन हैदराबाद लौट आई हैं।

शुक्रवार को, सानिया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपने बेटे और अपनी बहन अनम मिर्जा की बेटी दुआ की एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें 'लाइफलाइन' कहा।

दो हफ्ते पहले शोएब ने की तीसरी शादी
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने दो हफ्ते पहले तीसरी शादी की। 41 साल के शोएब ने 30 साल की पाकिस्तानी एक्ट्रेस सना जावेद से शादी की। शोएब ने सना के साथ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी थी।

शोएब की पहली शादी आयशा सिद्दीकी से हुई थी। जिनसे तलाक के बाद उन्होंने 2010 में भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से दूसरी शादी की। सानिया के पिता ने कहा कि उनकी बेटी 'खुला प्रथा' के तहत शोएब से अलग हो गई थी।

शादी के 8 साल बाद जन्मा बेटा

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी के 8 साल बाद 2018 में उनके बेटे इजहान का जन्म हुआ।

सानिया ने अपने बेटे को जन्म देने के दौरान टेनिस से डेढ़ साल का ब्रेक लिया था।

सानिया ने अपनी आत्मकथा ‘ऐस अगेंस्ट ऑड्स’ में लिखा है कि शोएब उनकी लाइफ में उस समय आए थे, जब वोअपनी प्रोफेशनल लाइफ में परेशानियों से जूझ रही थीं।

सानिया से 5 महीने डेटिंग के बाद की थी शादी

सानिया-शोएब की पहली मुलाकात साल 2004-2005 में भारत में हुई थी। दोनों की ज्यादा बातचीत नहीं हुई। दोनों 2009-2010 में ऑस्ट्रेलिया के शहर होबार्ट में फिर मिले।

सानिया टेनिस खेलने और शोएब अपनी टीम के साथ क्रिकेट खेलने पहुंचे थे। इस समय पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया टूर पर थी। यहां दोनों की जान-पहचान दोस्ती में बदली और फिर मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया।

करीब 5 महीने तक एक-दूसरे को जानने के बाद 2010 में दोनों ने शादी करने का फैसला किया। हैदराबाद में 12 अप्रैल 2010 को सानिया और शोएब की शादी हुई। 15 अप्रैल को लाहौर में रिसेप्शन ​​​​​​सेरेमनी हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.