सफाई कर्मचारी के सात माह का वेतन अटका, विभाग ने पल्ला झाड़ा

Updated on 19-11-2025 12:38 PM

 भोपाल। मध्य प्रदेश फार्मेसी काउंसिल में एक अस्थायी सफाई कर्मचारी के सात माह से वेतन न मिलने का गंभीर मामला सामने आया है।

अखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ, जिला शाखा भोपाल ने श्रम आयुक्त और जिला श्रम अधिकारी को पत्र भेजकर तत्काल भुगतान दिलाने की मांग की है। संघ का कहना है कि लंबे समय से वेतन न मिलने से कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहा है और विभागीय अधिकारी लगातार टालमटोल कर रहे हैं।

कर्मचारी का दावा- छह माह का वेतन अब भी बकाया

संघ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अस्थायी सफाई कर्मचारी वीरेंद्र कुमार ने अगस्त 2024 से जनवरी 2025 तक काउंसिल में काम किया। उसे सिर्फ एक माह का वेतन दिया गया, जबकि बाकी छह माह का भुगतान आज तक नहीं किया गया। कर्मचारी की मां का भी इसी अवधि का एक माह का वेतन बकाया बताया गया है। वेतन न मिलने से दोनों परिवारों पर वित्तीय दबाव बढ़ गया और बाद में उनकी मां का निधन भी हो गया।

विभाग का दावा- ऐसा कोई कर्मचारी कार्यरत ही नहीं

सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर हुई जांच में विभाग ने पूरी बात से इंकार कर दिया है। विभाग का कहना है कि वीरेंद्र कुमार नाम का कोई कर्मचारी कार्यालय में कार्यरत नहीं है और पिछले नौ माह से जया देवी परिचारिका का कार्य देख रही हैं। विभागीय जवाब और संघ के आरोपों में बड़ा विरोधाभास देखने को मिल रहा है।

संघ की मांग- तत्काल जांच और वेतन भुगतान

संघ ने श्रम विभाग से अनुरोध किया है कि मामले में हस्तक्षेप कर कर्मचारी को उसका बकाया वेतन दिलाया जाए। मामला फिलहाल जांच में है और संघ ने इसे श्रमिकों के हक से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा बताया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.