संजय मांजरेकर और वकार यूनिस लाइव शो में भिड़े, हार्दिक पंड्या पर खूब हुई बहस

Updated on 11-09-2023 02:30 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम आखिरी बार वर्ल्ड चैंपियन 2011 में बनी थी। युवराज सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी और ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। अब जब भारत एशिया कप में खेल रहा है और इसे वर्ल्ड कप की तैयारी की तरह देख रहा है तो इस बात पर बहस शुरू हो गई है कि कौन युवराज सिंह का रोल निभा सकता है। इस पर भारत के पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर और पाकिस्तान वकार यूनिस आमने-सामने आ गए। रोचक बात यह थी कि एक ओर जहां संजय मांजरेकर हार्दिक के निशाने पर पंड्या और रविंद्र जडेजा थे तो दूसरी ओर वकार यूनिस पक्ष में थे।

वनडे वर्ल्ड कप में कौन बनेगा भारत के लिए युवराज?
भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप सुपर-फोर मैच बारिश और गीली आउटफील्ड के कारण रुका तो संजय मांजरेकर और वकार यूनिस इस बहस में शामिल हो गए। मुद्दा यही था कि ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और हार्दिक पंड्या वही भूमिका निभा सकते हैं, जो युवराज ने 2011 विश्व कप में निभाई थी। वकार हार्दिक की तारीफ करते दिखे तो मांजरेकर ने पूरी तरह से असहमत नजर आए।

हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा के नाम आए सामने
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा- हार्दिक और जडेजा दोनों बल्ले और गेंद से परफॉर्मेंस करने की कूवत रखते हैं। विशेष रूप से हार्दिक पंड्या (जिस तरह से उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी की) मुझे लगता है कि वह नंबर 6 पर विध्वंसक बल्लेबाज हैं। वह आक्रामक बल्लेबाज हैं और अब जैसा कि हमने पिछले मैच में देखा वह बहुत समझदार और स्मार्ट है।

वकार यूनिस ने लिया हार्दिक पंड्या का पक्ष
उन्होंने आगे कहा- उन्होंने एक चैंपियन की तरह खेला। उन्होंने अपना समय लिया और जब समय सही था, उन्होंने अपना स्वाभाविक खेल दिखाया। मुझे लगता है कि नंबर 6 और 7 पर ये 2 खिलाड़ी भारत को मजबूती देंगे। यदि आप इन दोनों को अंतिम 10 ओवर देते हैं तो वे खेल को बदलने में सक्षम हैं। वकार ने यह बात हार्दिक के 90 गेंदों पर 87 रनों की शानदार पारी पर कही थी, जो पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप मैच में आई थी। भारत का स्कोर 66/4 था, लेकिन हार्दिक ने ईशान किशन के साथ मिलकर 138 रन की साझेदारी करते हुए भारत को 266 रनों तक पहुंचा दिया था।

संजय मांजरेकर दिखे असहमत
हालांकि, संजय मांजरेकर थोड़ा असहमत नजर आए। उन्होंने कहा- युवराज यकीनन भारत के सर्वश्रेष्ठ बैटिंग ऑलराउंडर हैं। वह अपने दम पर मैच जीत सकते थे। मैं पूरे सम्मान के साथ कहना चाहूंगा कि हार्दिक और जडेजा अभी भी उस लेवल पर नहीं हैं। ये दोनों युवराज सिंह की तुलना में कहीं बेहतर गेंदबाज हैं, लेकिन बैटिंग के मामले में युवराज का कोई सानी नहीं। इस पर वकार ने उनकी बात काटते हुए पूछा- हार्दिक पंड्या भी नहीं? जिस तरह की बल्लेबाजी उन्होंने दिखाई है? मैं उनकी तुलना नहीं कर रहा हूं लेकिन इरादा तो यही है। मांजरेकर ने आगे कहा- हार्दिक में क्षमता है, लेकिन यह गारंटी नहीं है कि वह पूरे 10 ओवर गेंदबाजी करेंगे। मैं उसे एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर के रूप में देखता हूं और उसने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की है। लेकिन युवराज सिंह अलग लेवल पर थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय युवा खिलाड़ी नमन धीर ने अपने ऑलराउंड डेब्यू से तहलका मचा दिया। आईपीएल में मुख्य रूप से आक्रामक…
 08 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान कपिल देव ने 4 साल बाद भारत के टी20 टीम में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की वापसी का जोरदार स्वागत किया…
 08 October 2026
नई दिल्ली: BCCI द्वारा मुख्य चयनकर्ता पद के लिए वैकेंसी की घोषणा करते ही स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का एक हैरान कर देने वाला पोस्ट सामने आया है। पूर्व मुख्य…
 08 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट को बदलते समय के अनुसार ज्यादा रोचक बनाने के लिए आईसीसी नियमों में बदलाव करता रहता है। इसी कड़ी में टेस्ट क्रिकेट को लेकर बदलाव किए गए…
 08 October 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2027 से पहले पंजाब किंग्स की टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। टीम फील्डिंग कोच और फास्ट बॉलिंग कोच ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।…
 08 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेलने के बाद श्रेयस अय्यर ने खुलासा किया कि अभिषेक नायर ने यह पारी…
 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
Advt.