संजीदा शेख बोलीं- तलाक लेकर खुशनसीब महसूस कर रही हूं

Updated on 06-06-2024 01:50 PM

संजय लीला भंसाली की सीरीज हीरामंडी में वहीदा जान का रोल निभाने वालीं संजीदा शेख विवादों से घिरती नजर आ रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने पूर्व पति आमिर अली से तलाक पर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि तलाक लेकर वो खुशनसीब महसूस कर रही हैं। हालांकि उनके इस बयान से विवाद शुरू हो गया है। उनके पूर्व पति आमिर अली ने कहा है कि वो सरेआम उन पर कीचड़ नहीं उछालना चाहते।

संजीदा ने कहा था- डिमोटिवेट करने वालों से दूर रहना बेहतर

हाल ही में Hautterly को दिए एक इंटरव्यू के दौरान संजीदा शेख ने कहा था, कुछ आदमी और कुछ पार्टनर्स ऐसे होते हैं जो आपको डिमोटिवेट करने की कोशिश करते हैं, वो आपसे कहते हैं कि तुम कुछ नहीं कर सकती। या वो आपसे कहते हैं कि तुम ये कर ही नहीं सकतीं। ऐसे में यही बेहतर है कि हम ऐसे लोगों से दूर रहें।

आगे एक्ट्रेस ने कहा था, रिलेशनशिप में एक समय ऐसा होता है जब आप खुश रहते हैं और फिर एक समय ऐसा आता है जब आप खुश नहीं रहते। ऐसे में आप जिंदगी के लिए कोई फैसला लेते हैं और मैंने भी वही किया, क्योंकि मैं खुद से प्यार करने लगी थी। मैंने खुद को प्रायोरिटी पर रखा और ये वाकई जरूरी है। मेरे साथ जो भी हुआ मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं। शायद मैं ये मानने लगी थी कि मैं सबसे ज्यादा डिप्रेस्ड लड़की हूं या मैं बहुत दुखी हूं। मैं सोचती थी कि मेरे साथ क्या हो रहा है, मेरी जिंदगी में क्या हो रहा है। लेकिन मैं अपने उस रूप के लिए भी खुश हूं। खुद को खुशकिस्मत मानती हूं।

संजीदा का ये बयान सामने आने के बाद आमिर अली ने भी इस पर जवाब दिया है। उन्होंने न्यूज 18 से बातचीत के दौरान कहा है, जो भी मैं या वो (संजीदा) कहते हैं वो हमेशा एक-दूसरे के बारे में नहीं होता है। हम करीब 5 सालों से साथ नहीं हैं। हो सकता है कि उस समय वो शायद किसी चीज से गुजरी हो। हमारी कहानी बहुत पुरानी है जो अब खत्म हो चुकी है। सिर्फ मैं जानता हूं कि अलग होते हुए मैं किस दौर से गुजरा हूं और मेरे साथ क्या हुआ है।

आगे आमिर अली ने कहा है, पब्लिक के सामने गंदगी धोना मेरी क्लास नहीं है। मैंने कभी किसी को नीचा नहीं दिखाया है न मैं ऐसा कभी करूंगा। खासकर उन लोगों के साथ जिनसे मेरा कभी रिश्ता रहा हो।

2021 में लिया था आमिर-संजीदा ने तलाक

बताते चलें कि आमिर अली और संजीदा शेख की पहली मुलाकात टीवी शो क्या दिल में है के सेट पर हुई थी। दोनों साथ काम करते हुए रिलेशनशिप में आए थे और दोनों ने 2012 में शादी की थी। साल 2018 में संजीदा शेख ने बेटी को जन्म दिया था। हालांकि 2020 में दोनों अलग हो गए थे। कपल ने 2021 में तलाक लिया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.