संजीव भसीन ने इन 8 शेयरों पर लगाया बड़ा दांव, मार्च अंत तक बनाए रखने की सलाह

Updated on 19-02-2024 04:30 PM
नई दिल्‍ली: संजीव भसीन जाने-माने शेयर बाजार विश्लेषक हैं। वह IIFL सिक्योरिटीज के सीईओ हैं। उन्‍हें शेयर बाजार में निवेश की रणनीति बनाने और निवेशकों को सलाह देने के लिए जाना जाता है। भसीन ने इस हफ्ते अपने टॉप पिक्स में आठ शेयरों की राय दी है। एक बिजनस न्‍यूज चैनल के साथ बातचीत में भसीन ने निवेशकों को मार्च के अंत तक अपने पोर्टफोलियो में इन शेयरों को बनाए रखने के ल‍िए कहा है। आइए, इन शेयरों के लिए भसीन की निवेश रणनीति पर नजर डालते हैं। इसमें हर शेयर के लिए टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस शामिल है।

1. पीआई इंडस्ट्रीज

भसीन के अनुसार, कीटनाशक और कृषि रसायन उद्योग में काम करने वाली पीआई इंडस्ट्रीज को डिस्टॉकिंग से फायदा होने की उम्मीद है। उन्होंने स्टॉक को 'पिडिग्री' स्टॉक बताया है। स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 3,650 रुपये रखा है। स्‍टॉप लॉस 3,400 रुपये प्रति शेयर बताया है।
2. आईसीआईसीआई बैंक
भसीन आईसीआईसीआई बैंक को लेकर बुलिश हैं। 18 फरवरी तक इसका मार्केट कैप 7.17 लाख करोड़ रुपये था। उन्‍होंने स्टॉक के लिए टारगेट प्राइस 1,075 रुपये दिया है। वहीं, 990 रुपये का स्‍टॉप लॉस रखा है।
3. महिंद्रा एंड महिंद्रा
संजीव भसीन ने ऑटोमोटिव दिग्गज महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए रिकॉर्ड एसयूवी बिक्री की भविष्यवाणी की है। यह स्‍टॉक 16 फरवरी को 1864.65 रुपये के 52-सप्ताह के ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था। शेयर के लिए उन्‍होंने 1750 रुपये
4. NALCO
संजीव भसीन ने NALCO का शेयर खरीदने की सलाह दी है। कारण है कि PSU स्टॉक फिर से रेटिंग कर रहे हैं। उनका मानना है कि अगले साल तक NALCO का मूल्य दोगुना हो जाएगा। NALCO बॉक्साइट, एल्यूमिना और रसायन उद्योग में सबसे बड़ी प्‍लेयर है। शेयर के लिए टारगेट प्राइस 160 रुपये दिया गया है। वहीं, 136 रुपये का स्टॉप लॉस रखा है।
5. कोटक महिंद्रा बैंक
मार्केट एनालिस्‍ट ने कोटक महिंद्रा बैंक पर भरोसा जाहिर किया है। उन्हें उम्मीद है कि बैंक का क्रेडिट डिपॉजिट स्प्रेड जल्द ही बराबर हो जाएगा। शेयर के लिए उन्‍होंने 1800 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। वहीं, 1680 रुपये का स्टॉप लॉस रखा है।
6. विप्रो
संजीव भसीन ने मार्च के अंत तक विप्रो के शेयर को पोर्टफोलियो में बनाए रखने की सलाह दी है। शेयर के लिए उन्‍होंने 550 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है। 482 रुपये का स्टॉप लॉस दिया है।
7. यूपीएल
भसीन का मानना है कि यूपीएल बेहतर प्रदर्शन कर सकता है। यूपीएल कृषि रसायन उद्योग में देश की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। शेयर के लिए टारगेट प्राइस 525 रुपये दिया है। स्‍टॉप लॉस 455 रुपये पर रखा है।
8. एसबीआई
मार्केट एनालिस्‍ट ने एसबीआई का शेयर खरीदने की सलाह दी है। उसका टारगेट प्राइस 750 रुपये दिया है। स्टॉप लॉस 682 रुपये रखा है। 18 फरवरी तक एसबीआई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 6.73 लाख करोड़ रुपये था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.