संजीव गोयनका ने द हंड्रेड लीग में खरीदी टीम

Updated on 04-02-2025 01:01 PM
नई दिल्ली: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के आरपीएसजी समूह ने सोमवार को द हंड्रेड फ्रेंचाइजी मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के संचालन के लिए लंकाशर के साथ साझेदारी का अधिकार हासिल कर लिया है। इसी के साथ आईपीएल और एसए20 लीग के बाद अब आरपीएसजी समूह के पास इंग्लैंड की लीग में भी एक टीम होने वाली है।

फ्रेंचाइजी में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के अनुसार आरपीएसजी समूह ने फ्रेंचाइजी में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए सबसे ऊंची बोली लगाई। आरपीएसजी समूह ने इससे पहले शुक्रवार को ‘लंदन स्पिरिट’ के लिए असफल बोली लगाई थी। इस समूह ने हालांकि कथित तौर पर लगभग 116 मिलियन पाउंड में मैनचेस्टर स्थित द हंड्रेड की फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी हासिल कर ली।रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दोनों पक्ष (लंकाशर और आरपीएसजी समूह) अब आठ सप्ताह तक इस सौदे की शर्तों पर चर्चा करेंगे। लंकाशर ने पहले सुझाव दिया है कि वे अपने 51 प्रतिशत हिस्सेदारी में से कुछ को बेचने के बारे में चर्चा के लिए तैयार हैं। यह रकम हालांकि इतनी अधिक होनी चाहिए कि वह अपने बैंक ऋण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा चुकाने में सक्षम हो।’

करोड़ों में खरीदी हैं टीमें

आरपीएसजी ग्रुप के अध्यक्ष और संस्थापक गोयनका ने 2022 में एसए20 में डरबन फ्रेंचाइजी खरीदने से पहले 2021 में आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स फ्रेंचाइजी को 7,090 करोड़ रुपये में खरीदा था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.