जेट एयरवेज के मनोनीत सीईओ संजीव कपूर ने दिया इस्तीफा, 1 साल से एयरलाइन ने नहीं भरी उड़ान

Updated on 29-04-2023 07:48 PM
नई दिल्ली : जेट एयरवेज (Jet Airways) के मनोनीत CEO संजीव कपूर (Sanjeev Kapoor) ने बंद पड़ी एयरलाइन से इस्तीफा दे दिया है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी है। कपूर, अप्रैल, 2022 में कंपनी में CEO के रूप में शामिल हुए थे। सूत्र ने कहा कि कपूर का जेट एयरवेज में शुक्रवार को आखिरी वर्किंग डे था। हालांकि, कपूर की तरफ से इस संबंध में अभी तक कोई टिप्पणी नहीं आई है। जेट एयरवेज ने अप्रैल 2019 में अपना परिचालन बंद कर दिया था और बाद में यह दिवालिया कार्रवाई में चली गई। यह एयरलाइन बीते एक साल से उड़ान भरने के लिए बेताब है।


जालान-कालरॉक ग्रुप ने जीती थी बोली


इस साल जनवरी में जेट एयरवेज ने कहा था कि संजीव कपूर कंपनी के सीईओ तब तक बने रहेंगे, जब तक एयरलाइन का स्वामित्व कर्जदाताओं के समूह को नहीं सौंप दिया जाता। जेट एयरवेज के कर्जदाताओं की समिति ने दुबई की मुरारी लाल जालान और ब्रिटेन की कालरॉक कैपिटल की पुनरुद्धार योजना को अक्टूब 2020 में मंजदूरी दी थी। जालान-कालरॉक ग्रुप जेट एयरवेज का सफल बोलीदाता रहा था। नागर विमानन मंत्रालय की सुरक्षा मंजूरी के बाद संजीव कपूर को जेट एयरवेज का सीईओ मनोनित किया गया था। हालांकि, एयरलाइन का स्वामित्व अभी तक जालान-कालरॉक कंसोर्टियम को नहीं सौंपा गया है।

जेट एयरवेज का शेयर


जेट एयरवेज का शेयर (Jet Airways Share) हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर गिरावट के साथ बंद हुआ। यह शेयर 0.49 फीसदी या 0.29 रुपये गिरकर 58.74 रुपये पर बंद हुआ। जेट एयरवेज के शेयर का 52 वीक हाई लेवल 137.60 रुपये है। वहीं, इसका 52 वीक लो लेवल 56.40 रुपये है। जेट एयरवेज का मार्केट कैप शुक्रवार को बीएसई पर 667.27 करोड़ रुपये था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.