मैं पिछले 8-9 सालों से... विंडीज पर कहर बरपाने के बाद संजू सैमसन ने बयां किया दर्द

Updated on 02-08-2023 01:58 PM

नई दिल्ली: संजू सैमसन ने मंगलवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में 41 गेंदों पर 51 रन बनाकर एशिया कप और 2023 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह पाने के लिए मजबूत दावा पेश किया है। सैमसन जब मैदान पर उतरे तो भारत की रन बनाने की रफ्तार थोड़ी स्लो थी, लेकिन उन्होंने छक्के से डील करते हुए विंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया।


टीम इंडिया दिख रही थी दबाव में, सैमसन ने आते ही छक्के में किया डील
रुतुराज गायकवाड़ का विकेट गिरने के बाद संजू सैमसन ने तूफानी अंदाज में 4 छक्के और 2 चौके जड़े। नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे सैमसन ने लेग स्पिनर यानिक कैरिया के खिलाफ अपनी दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़कर शानदार आक्रामक तेवर दिखाए। इसी गेंदबाज ने उन्हें दूसरे वनडे में आउट किया था। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज बीच के ओवरों में वेस्टइंडीज के स्पिनरों को मर्जी के मुताबिक शॉट लगाता दिखा।

धांसू फिफ्टी के बाद क्या बोले सैमसन
मिड ऑफ पर आउट होने से पहले उन्होंने अपनी तूफानी पारी में चार छक्के लगाए। सैमसन ने अपने इंटरनेशनल करियर में टॉप से मिडिल तक हर बैटिंग ऑर्डर पर क्रिकेट खेली है। वह इस बात को भी स्वीकार करते हैं कि भारतीय टीम में जगह बनाना और लगातार बने रहना मुश्किल है। उन्होंने फिफ्टी जड़ने के बाद कहा- भारतीय क्रिकेटर होना चुनौतीपूर्ण है। मैंने पिछले 8-9 वर्षों से घरेलू क्रिकेट खेला है और भारत के लिए। यह अलग-अलग बैटिंग क्रम पर खेलने की थोड़ी समझ देता है।

सैमसन ने कहा- यह मैच में मिले ओवरों की संख्या या स्थिति को लेकर नहीं होता है। जिस भी क्रम पर आपको बैटिंग के लिए उतरार जाएगा आपको उसके अनुससा बैटिंग करनी पड़ेगी। उन्होंने आगे कहा- मैदान पर कुछ समय बिताना, कुछ रन बनाना और अपने देश के लिए योगदान देना वास्तव में बहुत अच्छा लगता है। मेरे पास अलग-अलग गेंदबाजों के लिए अलग-अलग योजनाएं थीं। मैं अपने पैरों का इस्तेमाल करना चाहता था और गेंदबाजों की लेंथ पर हावी होना चाहता था।
 
सैमसन ने कहा कि त्रिनिदाद में हालात बारबाडोस की तुलना में काफी बेहतर थे, जहां पहले दो वनडे खेले गए थे। आराम कर रहे रोहित शर्मा के स्थान पर कप्तानी कर रहे हार्दिक पंड्या ने भारतीय पारी के अंत में मोर्चा संभाला और हाफ सेंचुरी जड़ी। भारत ने 5 विकेट पर 351 रन बनाए थे। जवाब में विंडीज टीम 151 रनों पर ढेर हो गई। पंड्या 52 गेंदों पर 70 रन बनाकर नाबाद रहे। तेज गेंदबाज मुकेश कुमार (3/30) और शार्दुल ठाकुर (4/37) की अगुवाई में भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से जीत ली।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.