संजू सैमसन पर 12 लाख जुर्माना गुजरात के खिलाफ ओवररेट धीमा था, फील्डिंग प्रतिबंध भी लगा

Updated on 11-04-2024 12:46 PM

राजस्थान रॉयल्स (RR) के कप्तान संजू सैमसन पर 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। जयपुर में बुधवार को गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते संजू पर जुर्माना लगा। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने यह जानकारी बुधवार को दी।

IPL के 17वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स को बुधवार को इस सीजन की पहली हार मिली। टॉस हार कर पहले बैटिंग करने उतरी राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 196 रन बनाए। 197 रन का टारगेट गुजरात ने 20 ओवर में 7 विकेट पर हासिल कर लिया।

20वें ओवर में जीता गुजरात, इस ओवर में सिर्फ 4 प्लेयर बाउंड्री पर थे
गुजरात को जीत के लिए 20वें ओवर जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। राजस्थान की टीम तय वक्त पर ओवर करने से 5 मिनट पिछड़ गई। इसके चलते आखिरी ओवर में संजू 5 की जगह सिर्फ 4 प्लेयर बाउंड्री पर भेज पाए। GT के राशिद खान ने 3 चौके लगाकर टीम को जीत दिला दी।

IPL ऑफिशियल्स ने कहा कि इस सीजन टीम राजस्थान की यह पहली गलती थी, इसलिए IPL कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार सबसे न्यूनतम दंड दिया गया है।

पंत पर 24 लाख का फाइन लगा था

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान ऋषभ पंत पर लगातार दो मैचों में स्लोर ओवर रेटिंग के लिए जुर्माना लग चुका है। IPL के 16वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ पंत पर 24 लाख रुपए का फाइन लगाया गया था। यही नहीं पंत के अलावा दिल्‍ली कैपिटल्‍स के इम्पैक्ट प्लेयर सहित प्‍लेइंग-11 का हिस्‍सा रहे खिलाड़‍ियों पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया था। इससे पहले, चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ हुए पिछले मैच में भी वे स्लो ओवर रेट के दोषी पाए गए थे, लेकिन सीजन की पहली गलती होने की वजह से 12 लाख का फाइन लगाया गया था। 

गिल पर लगा था 12 लाख का जुर्माना
इस सीजन के 7वें मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल पर चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मैच में जुर्माना लगा था।। टीम के कप्तान गिल पर भी स्लो ओवर रेट के कारण 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया था। इस मैच चेन्नई ने गुजरात टाइटंस (GT) को 63 रन से हराया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.