राहुल द्रविड़ से मनमुटाव की खबरों बीच लखनऊ के खिलाफ कप्तानी नहीं करेंगे संजू सैमसन? राजस्थान को बड़ा झटका

Updated on 19-04-2025 01:55 PM
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार के बाद राहुल द्रविड़ और सैमसन के बीच अनबन की खबरें आने लगीं। एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें राजस्थान रॉयल्स के कप्तान सुपर ओवर की चर्चा के दौरान टीम से थोड़ा दूर खड़े थे। जब एक खिलाड़ी ने सैमसन को शामिल होने के लिए कहा, तो उन्होंने हाथ से मना कर दिया। इससे फैंस को लगने लगा कि टीम में सब कुछ ठीक नहीं है। इस बीच राजस्थान रॉयल्स को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के एक मैच में आज खेलना है। लेटेस्ट खबरों की मानें तो संभव है कि कप्तान संजू सैमसन कप्तानी करते न देखें।

कप्तान संजू सैमसन नहीं हैं पूरी तरह से फिट
दरअसल, संजू सैमसन को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलते हुए साइड में दर्द हुआ था। इसके चलते वह 19 गेंदों में 31 रन बनाकर रिटायर्ड आउट हो गए थे। कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कि स्कैन के नतीजों का इंतजार है। इसके बाद ही सैमसन के खेलने पर फैसला होगा। द्रविड़ ने टीम में मनमुटाव की खबरों को भी गलत बताया है। उन्होंने कहा कि संजू टीम का अहम हिस्सा हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में संजू सैमसन को दर्द में देखा गया था। विपराज निगम की गेंद पर कट शॉट खेलने की कोशिश करते समय उन्हें परेशानी हुई। फिजियो ने उनकी बाईं पसली के आसपास चेक किया। इसके बाद सैमसन मैदान से बाहर चले गए और फिर बल्लेबाजी के लिए नहीं आए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का पुराना अंदाज देखने को मिला। मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान उन्होंने रवींद्र…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को एक आसान और बड़ी…
 28 September 2026
निशिन (जापान): भारतीय क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। बारिश और खराब मैदान के कारण टॉस तक नहीं हो सका। बीसीसीआई ने बताया कि बारिश…
 28 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। खास बात यह है कि इन दोनों टीमों ने अब तक एक मैच…
 28 September 2026
नई दिल्ली: एशियाई खेल 2026 के 10वें दिन भारत के लिए निशानेबाजी के मैदान से मिली-जुली खबरें आई हैं। महिलाओं की 25 मीटर एयर पिस्तौल स्पर्धा में दो बार की…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी…
 27 September 2026
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
 27 September 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू हो रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले से पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने टीम…
Advt.