संजू सैमसन की एक गलती पड़ेगी भारी, वैभव सूर्यवंशी का खेलना तय! बदलेगी टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी?
Updated on
27-06-2026 03:00 PM
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में मिली इस हार ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की मांग को हवा दे दी है। सीरीज के पहले मैच में टीम मैनेजमेंट ने हाल ही में संपन्न हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता ओपनिंग जोड़ी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पर ही भरोसा जताया था, जिसके चलते सूर्यवंशी को अपने अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ा। लेकिन पहले मैच में बल्लेबाजों के फ्लॉप शो के बाद अब रविवार को होने वाले दूसरे टी20 मुकाबले में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।
संजू सैमसन पर फट सकता है बिल
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे संजू सैमसन के लिए यह मुकाबला बेहद निराशाजनक रहा जहां वह महज 4 गेंदों में 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस खराब प्रदर्शन के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने सीनियर ओपनर्स को कड़ा संदेश दिया है। मांजरेकर ने चेतावनी देते हुए कहा है कि आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 776 रनों का अंबार लगाने वाले 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बेंच पर बैठे हैं ऐसे में प्लेइंग इलेवन में किसी की भी जगह स्थाई नहीं है।
संजू सैमसन को सावधान रहने की जरूरत
संजय मांजरेकर ने संजू और अभिषेक को चेतावनी दी। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा, 'संजू सैमसन को अब अपनी जगह को लेकर बेहद सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि वैभव सूर्यवंशी उनके और अभिषेक शर्मा दोनों के लिए बड़ा खतरा बने हुए हैं। उनके रहते कोई भी अपनी जगह को पक्का न माने।'
वैभव सूर्यवंशी पर दिया ये बयान
हालांकि, मांजरेकर ने यह भी साफ किया कि पहले मैच में अगर सूर्यवंशी खेलते तो भी शायद नतीजे में बहुत बड़ा अंतर नहीं आता। उनके मुताबिक, 183 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए शुरुआती छह ओवरों के पावरप्ले में जिस तरह का आक्रामक मोमेंटम चाहिए था उसे पूरे मैच में बरकरार रखना जरूरी था। मांजरेकर का मानना है कि भले ही सूर्यवंशी के डेब्यू की मांग तेज हो रही हो लेकिन फिलहाल ओपनिंग स्लॉट अभिषेक और सैमसन का ही है और टॉप ऑर्डर में अभी कोई वैकेंसी नहीं है।
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…