सानविका बोलीं- डस्की स्किन वालों को जल्दी नहीं मिलता काम:पंचायत की ‘रिंकी’ ने कहा- लोग आज भी गोरी चमड़ी वालों को देखना चाहते हैं

Updated on 02-07-2024 02:54 PM

पंचायत की रिंकी यानी सानविका। सीजन-3 में इन्होंने अपनी मासूमियत और सादगी से ऑडियंस को काफी प्रभावित किया है। मध्य प्रदेश की जबलपुर की रहने वाली सानविका का मुंबई का सफर आसान नहीं रहा। शुरुआती दौर में उन्होंने कॉस्ट्यूम डिपार्टमेंट में भी काम किया है।

सानविका ने कहा कि एक आउटसाइडर के लिए फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाना आसान नहीं है। एक-डेढ़ साल तो सिर्फ कॉन्टैक्ट बनाने में लग जाते हैं। पंचायत रिलीज होने के बाद सानविका को सोशल मीडिया पर क्रश तक कहा जाने लगा है। हालांकि वे अपने आप को इतनी खूबसूरत नहीं मानतीं। सानविका ने कहा कि आज भी इंडस्ट्री में डस्की स्किन वालों को आसानी से काम नहीं मिलता।

‘रिंकी’ यानी सानविका से बातचीत का एक दौर..

सवाल- मुंबई के सफर के बारे में बताइए। कितना स्ट्रगल करना पड़ा?
जवाब- 
मुंबई आने पर सबसे बड़ी दिक्कत रहने की थी। अंधेरी और बांद्रा जैसे इलाके में रहना असंभव था। पैसे इतने नहीं थे कि अफोर्ड किया जा सके। हालांकि मेरा लक काफी अच्छा था। मुझे DN नगर में एक फ्लैट मिल गया। उस 1BHK फ्लैट में मैं 6 लोगों के साथ रहती थी।

मैं दिन भर अलग-अलग मोबाइल ऐप्स के जरिए ऑडिशन के लिए लोकेशन पता करती थी। मेरे लाइफ में सोशल मीडिया का बहुत बड़ा रोल रहा है। सोशल मीडिया के जरिए ही मैं अपने लिए मौके तलाश पाई।

सवाल- आपने कुछ दिन कॉस्ट्यूम डिपार्टमेंट में भी काम किया है, वो समय कैसा रहा?
जवाब- हां, मैंने कॉस्ट्यूम डिपार्टमेंट में जो सबसे निचली पोजिशन होती है, उसमें भी काम किया है। ऐसा नहीं था कि वो काम खराब था, लेकिन सुनने को बहुत मिलता था। उस वक्त लगता था कि आर्टिस्ट और दूसरे डिपार्टमेंट के लोगों के बीच कितना अंतर है।

सभी लोग आर्टिस्ट्स की ही सेवा में लगे रहते थे। उन्हें हर तरीके की सहूलियत दी जाती थी, जबकि हमें पूछा ही नहीं जाता था। उस वक्त उन्हें देखकर मैं यह भी सोचती थी कि इनकी तरह मैं क्यों नहीं एक्ट कर सकती। इसके बाद ही मैंने ऑडिशन देने शुरू कर दिए थे।

सवाल- एक आउटसाइडर के लिए सबसे बड़ा चैलेंज क्या होता है?
जवाब- कॉन्टैक्ट बनाना ही सबसे चैलेंज वाला काम होता है। एक-डेढ़ साल इसी में निकल जाते हैं। समझ में ही नहीं आता कि कहां जाएं। वहीं जिनके कॉन्टैक्ट्स होते हैं, उन्हें इस भागदौड़ में नहीं पड़ना पड़ता।

सवाल- आप दीपिका पादुकोण और करण जौहर के साथ एक ऐड शूट में भी दिखीं थीं?
जवाब-
 हां, वो वक्त मेरे लिए बहुत बड़ा था। मैंने सामने से पहली बार दीपिका पादुकोण को देखा था। वो काफी खूबसूरत हैं। दरअसल उस ऐड शूट में मैं पासिंग एक्टर थी। पासिंग एक्टर उसे कहते हैं जो फिल्म या ऐड शूट में लीड एक्टर्स के आस-पास रहकर एक्ट करते हैं। उस ऐड शूट के दौरान दीपिका ने मुझे अपनी जगह पर खड़ा होने को कहा था। उनका इतना ही कहना मेरे लिए बहुत बड़ी बात हो गई थी।

सवाल- संघर्ष के दिनों में खर्चा-पानी कैसे निकलता था?
जवाब-
 थोड़े बहुत जो काम मिलते थे, उससे खर्चा निकल जाता था। जब बिल्कुल भी पैसे नहीं होते थे तो पापा से मंगाने पड़ते थे। हम सभी को पता है कि मुंबई कितनी महंगी सिटी है, यहां कम पैसों में सर्वाइव करना बहुत मुश्किल है।

सवाल- कोई ऐसी बात हुई हो, जो बुरी लगी हो या जिससे कुछ सीखने को मिला हो?
जवाब-
 वैसे तो मैं कोई बात लेकर बैठती नहीं हूं। अगर मेरे साथ कुछ गलत भी होता है, तो कुछ दिन बाद उसे भूल जाती हूं। हालांकि एक बार मुझे मेकअप को लेकर काफी कुछ सुनना पड़ा था। दरअसल मेरे चेहरे पर काफी ज्यादा पिंपल्स हो गए थे।

नेचुरल दिखने के लिए मैं बिना मेकअप के ही ऑडिशन देने चली गई। डायरेक्टर ने मुझे डांट दिया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही रहोगी तो तीन महीने बाद इधर-उधर भटकती ही दिखोगी।

सवाल- पंचायत-3 के बाद आपको क्रश तक कहा जाने लगा है। इस पर क्या कहना चाहेंगी?
जवाब- 
देखिए, मैं अपने आप को इतना खूबसूरत नहीं मानती कि लोग मुझे अपना क्रश बना लें। इंडस्ट्री में सुंदरता का पैरामीटर आज भी गोरे स्किन से नापा जाता है। अगर आप थोड़े डस्की हो तो कहीं न कहीं आपको वो फील करा ही दिया जाता है।

काम मिलना बहुत मुश्किल रहता है। वो अलग बात है कि अगर कोई बड़े फिल्मी घराने से आ रहा है तो फिर डस्की स्किन भी चलेगा। ऑडियंस भी स्क्रीन पर फेयर स्किन वाले को ही देखना पसंद करती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.