युवा गाड़ा समाज वेलफेयर सोसायटी के स्टॉल पर वितरित किए गए पौधे

Updated on 08-09-2023 03:10 PM

रायगढ़ । श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर युवा गाड़ा समाज वेलफेयर सोसायटी रायगढ़ द्वारा भगवान श्री कृष्ण को अर्पित किए गए प्रसाद के वितरण हेतु जिला चिकित्सालय के बाईं ओर ओवर ब्रिज के नीचे स्टॉल लगाया गया था। युवा गाड़ा समाज वेलफेयर सोसायटी के इस स्टॉल की खास बात यह रही कि यहां से प्रसाद वितरण के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों में संदेश भी सम्प्रेषित किए गए। अतः इस स्टॉल से प्रसाद के अतिरिक्त रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा उपलब्ध कराए गए बेल, आवला, अमरुद, बादाम, जामुन आदि के पौधे लोगों में वितरित किए गए। जिसका मूल उद्देश्य रायगढ़ अंचल से मेले में आए हजारों लोगों तक पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देना रहा। प्रसाद वितरण हेतु मेले में इस स्टॉल का संचालन समाज के प्रदेशाध्यक्ष घनश्याम देव चौहान, संस्थापक प्रशांत सोनवानी, उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार चौहान, सचिव राजू कीर्ति चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष रामेश्वर चौहान, कोषाध्यक्ष रवि कुमार चौहान, सह सचिव सावन चौहान और समाज के अन्य गणमान्य जन विनोद चौहान, संजू चौहान, राजन चौहान, बलराम चौहान, सरिता चौहान, उमेश्वरी जगत आदि द्वारा किया गया। इस विषय पर सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया कि रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के पर्यावरण संरक्षण अभियान के संचालन के सहयोगी रामनंदन यादव द्वारा हमारे पास यह प्रस्ताव दिया गया कि प्रसाद के साथ-साथ इच्छुक व्यक्ति को पौधे भी उपलब्ध कराए जाएं तो यह सामाजिक रूप से पर्यावरण संरक्षण हेतु संदेश देने वाला कार्य होगा। यह सुझाव हमें समाज के लिए हितकर लगा। इसी कारण से हमारे द्वारा प्रसाद के साथ इच्छुक व्यक्ति को पौधे भी दिए गए। पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान के संचालक भाजपा नेता और रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास की उन्होंने प्रशंसा भी की और कहा कि समाज हित के लिए संचालित किया जाने वाला पर्यावरण का यह अभियान मुक्त कंठ से प्रशंसा योग्य कार्य है।

मॉल में पौधे लेकर खरीदारी करते देखे गए लोग

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर युवा गाड़ा समाज वेलफेयर सोसायटी रायगढ़ और रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में वितरित किए गए पौधों को लेकर मॉल में लोग खरीदारी करने करने गए थे। चूंकि ग्रामीण क्षेत्र से आए ग्रामीण जन का उद्देश्य मेला देखना तो होता ही है। साथ ही साथ अपने जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी करने के उद्देश्य से लोग भी लोग मेले में जाते हैं। इसी तारतम्य में कुछ लोगों को रायगढ़ के कुछ मॉल में देखा गया। जिसकी तस्वीर कैमरा मैन ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.