वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान से लीलागर नदी किनारे लगाए पौधे

Updated on 27-07-2023 03:00 PM

जांजगीर चांपा।  वृक्षमाला नदीतट संरक्षण अभियान के तहत जिले की अकलतरा विकासखण्ड की सोनादुला ग्राम पंचायत से बहने वाली लीलागर नदी के किनारे वृक्षारोपण किया गया है।

यह वृक्षारोपण महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना व वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग को क्रियान्वयन एजेंसी बनाते हुए अभिसरण के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें आंवला, शिशु, सिरस, आम, करंज, अर्जुन, नीम, हल्दू के पौधे रोपे गए हैं। पौधरोपण होने से नदी के आसपास चारों ओर हरियाली छाएगी और नदी के साथ ही आसपास के क्षेत्र में जल संरक्षण एवं जल संचय होगा।

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ ज्योति पटेल ने बताया कि कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश पर जिले में वृक्षमाला नदी तट संरक्षण अभियान की विभिन्न गतिविधियों को चलाया जा रहा है।

इसी तारतम्य में मानसून के दौरान पौधरोपण की गतिविधि चलाई जा रही है। जिससे एक ओर नदी तट किनारे पौधरोपण होने से हरियाली छाएगी साथ ही किसानों की मिट्टी का कटाव नहीं होगा तो दूसरी ओर महात्मा गांधी नरेगा के जॉबकार्डधारी परिवारों को रोजगार मिल रहा है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग डीएफओ दिनेश कुमार पटेल ने बताया कि ंलीलागर नदी किनारे मनरेगा एवं विभागीय मद की राशि से पौधरोपण स्वीकृत किया गया है। लीलागर नदी से लगे हुए 5.72 हेक्टेयर क्षेत्र में आंवला, शिशु, सिरस, आम, करंज, अर्जुन, नीम, हल्दू के 3 हजार 575 पौधे रोपे गए हैं।

दो विभागों के अभिसरण से हरियाली

जिपं सीईओ ने बताया कि जिले में वृक्षमाला नदीतट संरक्षण अभियान के तहत जिले में हसदेव नदी, सोन नदी, लीलागर नदी, महानदी, बोराई नदी एवं मांड नदी किनारे वृक्षारोपण करने को लेकर चिन्हांकन किया गया है। जांजगीर चांपा में बलौदा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत देवरी से बहने वाली हसदेव नदी किनारे वृक्षारोपण किया जाएगा। इसी तरह बम्हनीडीह जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत खपरीडीह से हसदेव नदी किनारे, ग्राम पंचायत पोडीशंकर सोन नदी, जनपद पंचायत नवागढ़ की ग्राम पंचायत नवापारा एवं पीथमपुर में हसदेव नदी किनारे पौधे रोपे जाएंगे।

वहीं जनपद पंचायत पामगढ की ग्राम पंचायत ससहा से निकलने वाली लीलागर नदी एवं ग्राम पंचायत देवरी से निकलने वाली महानदी के किनारे पौधे रोपने का काम होगा। जिला सक्ती के अंतर्गत जनपद पंचायत सक्ती के ग्राम पंचायत अमलडीहा में बोराई नदी, जैजैपुर की ग्राम पंचायत गुडरूकला में सोन नदी एवं जनपद पंचायत डभरा में ग्राम पंचायत चंदली एवं सिरियागढ़ में मांड नदी किनारे वृक्षारोपण करने को लेकर चिन्हांकन किया गया है।

अकलतरा विकासखण्ड की गौठान में रोपे गए पौधे

जनपद पंचायत अकलतरा में 14 गौठान में वृक्षारोपण कार्य किया गया जिसमें बरगद, कदम ,बादाम, बहेरा, कटहल आदि पौधा लगाया गया। सहायक विकास विस्तार अधिकारी  देवेन्द्र कुमार ध्रुव से मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा की प्रत्येक कलस्टर में स्व सहायता समूह के माध्यम से गौठानों में पौधे लगाए गए। इनमें किरारी, तरौद, तिलई, कापन, बिरकोनी, बरगवां, कटघरी, खटोला, कल्याणपुर, फरहदा, अकलतरी शामिल है, जिसमें बहेरा, आंवला, नींबू, आम, अमरूद, सीताफल, कटहल, बेर, पारस पीपल, कचनार के पौधे लगाए गए हैं। इन पौधे की देखभाल करने की जिम्मेदारी स्व सहायता समूह की महिलाओं ने ली है। इसके अलावा मुख्यमंत्री वन संपदा के तहत हितग्राही को 150-150 पौधा वितरण किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.