‘‘मेरी माटी मेरा देश’’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

Updated on 14-08-2023 06:45 PM

सुकमा। आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के तहत जिले में ’’मेरी माटी मेरा देश’’ अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस संबंध जिले में विभिन्न कार्यक्रमों के लिए निर्धारित तिथि और दिशा-निर्देशों के तहत 9 से 15 अगस्त तक होने वाले कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस अवधि में शिलापलकम की स्थापना, पंच प्राण की शपथ एवं सेल्फी लिया जाना है। जिले में शिलापलकम स्थापना का कार्य शुरु हो गया है। शिलापलकम में देश की आजादी के लिए बलिदान हुए प्रत्येक वीरों के नामों की पट्टिका लगाया जायेगा और देश की स्वतंत्रता को बनाये रखने में अपनी शहादत की आहुति दिये जाने वाले जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, देश की रक्षा में जुड़े हुए, जवानों और केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बल और राज्य पुलिस बल से जुड़े हुए जवानों जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी है, उनका नाम रहेगा। शिलापलकम के आकार का निर्धारण भारत सरकार द्वारा किया गया है।

मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम के तहत गादीरास में पंचप्राण की जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी ने जन सामान्य को शपथ दिलाई। इसके पश्चात् उपस्थित सभी अतिथियों ने पौधारोपण किया। उन्होंने विकसित भारत का सपना साकार करने, सभी प्रकार के गुलाम मानसिकता का उन्मूलन करने, अपने यशस्वी परम्राओं पर गर्व करने और उन्हें सुरक्षित रखने, देश की एकता एवं अखण्डता पर कार्य करने और देश की हमारे अटूट कर्तव्यों की पुष्टि करनने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं जनपंद के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.