'सपना चौधरी सूखे नशे करती है', धर्मेंद्र हुड्डा का हरियाणवी डांसर को लेकर दावा- गांजा पीकर करती है परफॉर्म

Updated on 28-07-2026 02:43 PM
हरियाणवी सिंगर और फेमस डांसर सपना चौधरी एक तरफ पति के खिलाफ कोर्ट में लड़ाई लड़ रही हैं, दूसरी तरफ उन्हें लेकर धर्मेंद्र हुड्डा ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद सवाल उठने लगे। जाट आंदोलन दंगों के भगोड़े धर्मेंद्र हुड्डा ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी के खिलाफ काफी कुछ कहा। उनपर ये भी इल्जाम लगाया कि वो नशा करके स्टेज पर परफॉर्म करती हैं। शराब और गांजा के सेवन को लेकर भी कई दावे किए।

वीडियो में धर्मेंद्र हुड्डा ने कहा, 'सपना नशेड़ी है। वो सूखा नशा गांजा पीकर स्टेज पर जाती है और कुछ भी बोल देती है। अब स्टेटमेंट दे रही है कि उसके ऊपर केस करेगी। वह जिस भाषा में बोलेगी, उसे उसी भाषा में जवाब भी मिलेगा।'

सपना चौधरी को लेकर धर्मेंद्र हु्ड्डा की भड़ास

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र हुड्डा ने आगे कहा, '25 जुलाई को हुई महम चौबीसी में हुई खाप पंचायत में हरियाणा के कलाकारों, खाप प्रतिनिधियों व सरपंचों ने जो गलती हुई, उसके लिए माफी मांगी। लेकिन सपना चौधरी ने क्यों माफी नहीं मांगी। क्योंकि जिनके ना घर परिवार की इज्जत, ना ससुराल की इज्जत, वह कुछ भी बोल देती है। सूखा नशा करने के बाद उन्हें किसी से कोई मतलब नहीं होता।'सपना चौधरी के लिए जो शब्द बोले, उसी के लायक है वो। अब हरियाणा में कोई स्टेज परफॉर्मेंस करके दिखाए ना। गांजा पीकर अब यूपी में कार्यक्रम कर रही है। हरियाणा में पिछले 15 दिन से शांति है और कोई भी अश्लील डांस कहीं नहीं हो रहा है।
धर्मेंद्र हुड्डा

धर्मेंद्र हुड्डा ने फीमेल डांसर्स पर दागे सवाल

धर्मेंद्र हुड्डा ने वीडियो में आगे कहा, 'खाप से ऊपर जाकर अगर कोई सट्टे का प्रमोशन करने या नंगा नाच करने की कोशिश करेगा तो वो हरियाणा को चुनौती देगा। हरियाणा में बड़े बुजुर्गों की गलती भी थी, जो उन्हें स्टेज पर नचाते थे। मंदिरों के कार्यक्रम में नंगा नाच करवाते थे। अब उन्होंने गलती मान ली है। महिला कलाकारों को कई बार प्यार की भाषा समझ नहीं आती। उन्हें उनकी भाषा में समझाना पड़ता है।'

सपना चौधरी के पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप

बिग बॉस फेम और मशहूर हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी को दिल्ली कोर्ट से 'घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम' के तहत शुरू हुई कार्यवाही में अंतरिम सुरक्षा मिली है। कोर्ट ने उनके पति को सुनवाई की अगली तारीख तक उनसे संपर्क करने या उनके पास जाने से रोक दिया है। यह मामला तब सामने आया जब सपना महिला कोर्ट पहुंचीं और आरोप लगाया कि उनके पति ने कई बार उनके साथ मारपीट की और सार्वजनिक रूप से हंगामा किया। उन्होंने पहले कोर्ट को बताया था कि वह अपना घर छोड़कर अलग रहने लगी हैं और उन्होंने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
 17 September 2026
सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने बुधवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पुनर्गठन की घोषणा की। 18 सदस्यों वाले इस बोर्ड में फिल्म और मनोरंजन जगत की कई…
 17 September 2026
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को ' मिर्जापुर: द मूवी ' के मेकर्स से फिल्म के एक अहम सीन में 'शूरवीर' गाने के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। यह गाना असल…
 17 September 2026
सुप्रीम कोर्ट ने प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियों, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस चेन्नई में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा…
 17 September 2026
टीवी एक्टर करण वाही इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने स्टंट और परफॉर्मेंस को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उन्होंने रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में एंट्री के…
 17 September 2026
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और लंबे समय तक साउथ सिनेमा पर राज करने वाले एक्टर सी. जोसेफ विजय के बेटे जेसन संजय अब अपने पिता की पहचान से अलग अपनी खुद…
 17 September 2026
रामानंद सागर के मशहूर टीवी शो 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर उन्हें…
 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
Advt.