सारा अली खान ने मदर्स डे पर शेयर की बचपन की अनदेखी तस्वीर, इब्राहिम को देख फैंस बोले- अरे तैमूर!

Updated on 13-05-2024 12:35 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने मदर्स डे पर अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया। उन्होंने बचपन की अनदेखी तस्वीर शेयर की। इसमें मां अमृता सिंह के साथ उनके भाई इब्राहिम अली खान भी हैं, जोकि बहुत क्यूट लग रहे हैं। लेकिन इब्राहिम को देख कुछ लोगों को सैफ अली खान और उनकी दूसरी बीवी करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान की याद आ गई!
Sara Ali Khan ने इंस्टाग्राम पर ये फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'हमारी दुनिया को हैप्पी मदर्स डे।' इस पोस्ट पर बुआ सबा पटौदी ने कॉमेंट किया, 'माशाअल्लाह!' वहीं, कुछ फैंस को सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटों की याद आ गई।

यूजर्स का ऐसा है रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा, 'अरे तैमूर!' यानि उसका कहना है कि इब्राहिम के बचपन की शक्ल काफी हद तक तैमूर से मिली रही है, इसलिए वो हुबहू तैमूर जैसे दिख रहे हैं। एक और यूजर ने कॉमेंट किया, 'इब्राहिम छोटे जेह बाबा की तरह दिख रहे हैं।'

12 साल छोटे सैफ से शादी, 13 साल बाद टूटा रिश्ता

मालूम हो कि अमृता सिंह ने जनवरी 1991 में सैफ अली खान से शादी की थी। सिख परिवार में जन्मीं अमृता ने शादी से पहले इस्लाम धर्म अपनाया और फिर निकाह किया था। सैफ उनसे 12 साल छोटे थे। तमाम विवादों के बावजूद वो अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुश थे। इनके दो बच्चे हुए सारा और इब्राहिम। शादी के कुछ साल बाद इनके रिश्ते में दरार आ गई। 13 साल की शादी साल 2004 में टूट गई। इनका तलाक हो गया।

सैफ ने करीना से की शादी, हैं दो बेटे

इसके बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर से शादी कर ली। दोनों के दो बेटे हैं, तैमूर अली खान और जेह। करीना और सैफ की शादी साल 2012 में हुई थी, इससे पहले दोनों ने कई साल तक एक-दूसरे को डेट किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.