'भूल भुलैया 3' की तो 7 दिन में ही निकल पड़ी! गुरुवार को 'सिंघम अगेन' को फ‍िर पछाड़ा

Updated on 08-11-2024 02:38 PM
अनीस बज्‍मी के डायरेक्‍शन में बनी 'भूल भुलैया 3' ने पहले हफ्ते में कमाल कर दिया है। हालांकि, 'सिंघम अगेन' की तरह ही इस हॉरर-कॉमेडी की कमाई भी सोमवार से लगातार गिर रही है। लेकिन फिर भी यह बेहतर हालत में है। यही नहीं, इसने पहले हफ्ते में भी ना सिर्फ अपना बजट निकाल लिया है, बल्‍क‍ि 8 करोड़ रुपये से अध‍िक का मुनाफा भी कमा लिया है। इतना ही नहीं, बीते दो दिनों से कार्तिक आर्यन की यह फिल्‍म बेहद कम अंतर से ही सही, लेकिन 'सिंघम अगेन' को लगातार पछाड़ रही है।

कार्तिक आर्यन को इस बार 'भूल भुलैया 3' में विद्या बालन, माधुरी दीक्ष‍ित और तृप्‍त‍ि डिमरी का साथ मिला है। दिवाली के मौके पर रिलीज यह फिल्‍म शुरुआती तीन दिनों में जहां 'सिंघम अगेन' से काफी पीछे थी, वहीं सोमवार से यह अजय देवगन की फिल्‍म को टक्‍कर देने लगी। जबकि बुधवार और गुरुवार को 25-25 लाख ही सही, लेकिन 'भूल भुलैया 3' ने अध‍िक कमाई की है।

'भूल भुलैया 3' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 7


sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले हफ्ते के आख‍िरी दिन गुरुवार को 'भूल भुलैया 3' ने देश में 9.50 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। जबकि 'सिंघम अगेन' ने 8.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। एक दिन पहले कार्तिक की फिल्‍म ने 10.75 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि अजय देवगन की फिल्‍म ने 10.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

'भूल भुलैया 3' ने निकाला बजट, अब मुनाफा शुरू


सात दिनों में भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 'भूल भुलैया 3' का टोटल कलेक्‍शन 158.25 करोड़ रुपये हो चुका है। अच्‍छी बात यह है कि फिल्‍म का बजट 150 करोड़ रुपये है। यानी यह फिल्‍म बजट से आगे बढ़कर अब 8.25 करोड़ रुपये का मुनाफा कमा चुकी है।

'भूल भुलैया 3' वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन डे 7


वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन की बात करें तो 'भूल भुलैया 3' ने पहले हफ्ते में ग्‍लोबल बॉक्‍स ऑफिस पर 240 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। इस शुक्रवार को कोई नई फिल्‍म रिलीज नहीं हो रही है। ऐसे में अगला पूरा हफ्ता और यह वीकेंड भी खुलकर कमाई का मौका दे रहा है। 'भूल भुलैया 3' के पास वीकेंड में बड़ा मौका है, दर्शकों ने प्‍यार दिया तो फिल्‍म अगले दो दिनों में 'सिंघम अगेन' से बड़े अंतर से आगे बढ़ सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.