ट्रैफिक से बचने के लिए सारा ने पकड़ी लोकल ट्रेन:वीडियो शेयर कर बोलीं- आज हमने अपना दिमाग इस्तेमाल किया

Updated on 10-12-2022 07:50 PM

सारा अली खान अपने फैंस के लिए अक्सर मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने लग्जरी कारों को छोड़कर मुंबई की लोकल ट्रेन और ऑटो में सफर किया। जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में सारा अली खान को लोकल ट्रेन में देखा जा सकता है। इस बीच वह लोगों से घिरी हुई हैं। एक्ट्रेस ने अपने वीडियो में मेकअप आर्टिस्ट, हेयर आर्टिस्ट समेत बाकी पूरी टीम से भी मिलवाया। इसके बाद एक्ट्रेस ने ऑटो की भी सवारी की। वीडियो को शेयर करते हुए सारा अली खान ने कैप्शन में लिखा, 'नमस्ते दर्शकों, आज हमने अपना दिमाग इस्तेमाल किया और अपना टाइम बचाने के लिए ट्रेन में सफर किया'।

नो मेकअप लुक में लगीं खूबसूरत
वीडियो में सारा अली खान ने ब्लू कलर का सूट पहना हुआ है और नो मेकअप लुक में दिख रही हैं। उन्होंने अपने बाल को खुला रखा था और साथ ही मास्क लगाया हुआ है। लोग उनकी सिंपलिसिटी को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ' इतनी रईस होने के बावजूद उनमें एटीट्यूड नहीं है।

सारा की आने वाली फिल्में
सारा अली खान ने बॉलीवुड में साल 2018 में कदम रखा था। केदारनाथ उनकी पहली फिल्म थी, जिसे खूब पसंद किया गया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने सिंबा, कुली नंबर 1, लव आज कल, अतरंगी रे में काम किया है। जल्द ही एक्ट्रेस ‘मेट्रो इन दिनों’, ‘नखरेवाली’, ‘लुका छुप्पी’, ‘गैसलाइट’ और ‘द इमोर्टल अश्वथामा’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.