KCR की पार्टी BRS के सारधी सबसे अमीर सांसद, BJP का कौन सा MP है सबसे गरीब, पढ़ें ADR की ये ताजा र‍िपोर्ट

Updated on 19-08-2023 01:30 PM
नई दिल्ली: 225 मौजूदा राज्यसभा सांसदों की कुल संपत्ति 18,210 करोड़ रुपये है। इसमें बीआरएस सांसद बंदी पार्थ सारधी 5,300 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) और नेशनल इलेक्शन वॉच (NEW) ने एक रिपोर्ट में कहा कि उसने 233 राज्यसभा सांसदों में से 225 की क्रिमिनल बैकग्राउंड के ब्‍योरे में छान-बीन करके अपडेट किया है। इसमें आगे कहा गया कि मौजूदा राज्यसभा में एक सीट खाली है। जबकि, तीन सांसदों का विश्लेषण नहीं किया गया है क्योंकि उनके हलफनामे मौजूद नहीं थे और जम्मू-कश्मीर की चार सीटें अनआइडेंटिफाइड हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि राज्यसभा के मौजूदा सांसदों की कुल संपत्ति 18,210 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जांचे गए बीजेपी के 85 सांसदों की कुल संपत्ति 2,579 करोड़ रुपये है। इसके बाद कांग्रेस के 30 सांसदों की 1,549 करोड़ रुपये, वाईएसआरसीपी के 9 सांसदों की 3,561 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इसके अलावा टीआरएस के सात सांसदों की 5,596 करोड़ रुपये और आप के 10 सांसदों के पास कुल 1,316 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
डॉ. बंदी पार्थ सारधी सबसे अमीर
सबसे अमीर राज्यसभा सांसद बीआरएस के डॉ. बंदी पार्थ सारधी हैं। इनकी कुल संपत्ति 5,300 करोड़ रुपये है। इनके बाद वाईएसआरसीपी के सांसद अल्ला अयोध्या रामी रेड्डी हैं। इनकी कुल संपत्ति 2,577 करोड़ रुपये है। तीसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन हैं। इनके पास 1,001 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

7 BRS राज्यसभा सांसदों के पास औसत संपत्ति 799.46 करोड़
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 7 टीआरएस (अब भारत राष्ट्र समिति) के राज्यसभा सांसदों के पास प्रति सांसद औसत संपत्ति 799.46 करोड़ रुपये है। वाईएसआरसीपी के 9 राज्यसभा सांसदों की औसत संपत्ति 395.68 करोड़ रुपये प्रति सांसद है और आप के 10 राज्यसभा सांसदों की औसत संपत्ति 131.66 करोड़ रुपये प्रति सांसद है।

TMC के राज्यसभा सांसदों के पास औसत 3.55 करोड़ संपत्ति
कांग्रेस के 30 राज्यसभा सांसदों के पास औसत संपत्ति 51.65 करोड़ रुपये है! एनसीपी के तीन राज्यसभा सांसदों के पास औसत संपत्ति 19.57 करोड़ रुपये है। 13 तृणमूल कांग्रेस के राज्यसभा सांसदों के पास औसत संपत्ति 3.55 करोड़ रुपये है।

यूपी के सांसदों के पास क‍ितनी दौलत
रिपोर्ट में कहा गया है कि तेलंगाना से जांच किए गए 7 सांसदों की कुल संपत्ति 5,596 करोड़ रुपये है। इसके बाद आंध्र प्रदेश से विश्लेषण किए गए 11 सांसदों की कुल संपत्ति 3,823 करोड़ रुपये है और उत्तर प्रदेश से विश्लेषण किए गए 30 सांसदों की कुल संपत्ति 1,941 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि 225 मौजूदा राज्यसभा सांसदों में से 166 (74 प्रतिशत) सांसदों ने देनदारियां घोषित की हैं।

क‍िस सांसद पर क‍ितना कर्ज
वाईएसआरसीपी के नाथवानी परिमल पर अधिकतम 209 करोड़ रुपये की देनदारी है। इसके बाद बीआरएस के अल्ला अयोध्या रामी रेड्डी पर 154 करोड़ रुपये की देनदारी है और सपा की जया बच्चन पर 105 करोड़ रुपये की देनदारी है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चार राज्यसभा सांसदों के पास 10 लाख रुपये से कम की संपत्ति है।

कौन सा सांसद है सबसे गरीब
आप के संत बलबीर सिंह के पास 3.79 लाख रुपये की संपत्ति है। बीजेपी के महाराजा सनाजाओबा लीशेम्बा के पास 1.98 लाख रुपये की संपत्ति है। आप के संजय सिंह के पास 6.6 लाख रुपये की संपत्ति है और तृणमूल कांग्रेस के प्रकाश चिक बड़ाइक के पास 9.25 लाख रुपये की संपत्ति है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.