स्वीप क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में सरायपाली बना विजेता, महासमुंद उप विजेता

Updated on 15-04-2024 06:28 PM

महासमुंद । नगर के मिनी स्टेडियम में पहली बार रात्रिकालीन क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप के तहत किया गया था। दूधिया रोशनी में नहाता हुआ यह स्टेडियम में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा था। स्टेडियम के दीवारों पर मतदाता जागरूकता अभियान के स्लोगन के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान का संदेश भी दिया जा रहा था। फाइनल मैच में कलेक्टर प्रभात मलिक और व्यय प्रेक्षक मनीष कुमार दबास, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक पूरे समय खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते रहे।

 

उल्लेखनीय है कि जिले में अनिवार्य मतदान को लेकर जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वीप क्रिकेट रात्रिकालीन लीग टूर्नामेंट का आयोजन जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक के निर्देशन तथा जिला स्वीप नोडल एवं आलोक के मार्गदर्शन में किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन 4 अप्रैल से 13 अप्रैल तक खेल विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया। महासमुंद विकासखंड स्तर पर 16 टीमों ने हिस्सा लिया। जिसका फ़ाइनल मैच 12 अप्रैल को खेला गया। फ़ाइनल मैच में महासमुंद क्लब ने तेंदुवाही को हराकर विकासखंड महासमुंद का विजेता बना। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 13 अप्रैल को 3 बजे से खेला गया जिसमें पहला सेमी फाइनल मैच महासमुंद विरुद्ध बसना खेला गया। जिसमें महासमुंद ने 200 रन का लक्ष्य रखा। संजू ने 127 रनों की पारी खेली। जवाब में बसना 8 ओवर में 92 रन ही बना सकी। दूसरा सेमी फाइनल मैच बागबाहरा विरुद्ध सरायपाली के मध्य खेला गया जिसमें सरायपाली ने 85 रन के लक्ष्य को 6 विकेट से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच योगेंद्र दुबे ने 53 रन बनाए।

 

फाइनल मैच रात्रि 9 बजे सरायपाली विरुद्ध महासमुंद के मध्य खेला गया। कलेक्टर श्री प्रभात मलिक ने सिक्का उछालकर दोनों टीमों के मध्य टॉस कराया। उन्होंने बारी-बारी से दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान कलेक्टर ने बैट से भी हाथ आजमाये। टॉस जीतकर महासमुंद ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। सरायपाली ने निर्धारित 8 ओवरों में 7 विकेट खोकर 93 रंग बनाए हरीश ने 4 छक्कों की मदद से 29 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महासमुंद की टीम शुरुवात से ही लड़खड़ा गई और पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज संजू आउट हो गए और क्रमशः एक अंतराल में अपना विकेट खोते चले गए। आखिरी ओवर तक केवल 63 रन ही बना सकी। सरायपाली ने फ़ाइनल मैच 30 रन से जीता। इस प्रकार फाइनल मुकाबला में सरायपाली ने खिताब अपने नाम कर लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच सरायपाली के हरीश को प्राप्त हुआ।


 मैच समापन के पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभात मलिक, व्यय प्रेक्षक श्री मनीष कुमार दबास और जिला स्वीप नोडल अधिकारी एस. आलोक व अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को 12000 रुपए का चेक, उपविजेता टीम को प्रमाण पत्र, 8000 रुपए नगद पुरस्कार का चेक प्रदाय किया गया। फ़ाइनल मैच में उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, सहायक नोडल स्वीप रेखराज शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी पोषण साहू उपस्थित थे। पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह में खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे द्वारा कलेक्टर श्री प्रभात मलिक, जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, रेखराज शर्मा, संगीता सिंह, पोषण साहू को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन को सफल बनाने में निर्णायक मंडल आशुतोष जोशी, प्रदीप यादव, तोरण ध्रुव, विकास औशर, अभिषेक गुप्ता, सौरभ साहू का सहयोग रहा। अतिथियों ने सभी को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। मंच संचालन सिराज बक्श, सेवन दास मानिकपुरी ने किया। आभार स्वीप जिला नोडल अधिकारी एस. आलोक ने जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से रात्रि कालीन क्रिकेट लीग टूर्नामेंट खेला गया जिसमें सहयोगी विभाग, निर्णायक व सभी का आभार व्यक्त किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 October 2026
अम्बिकापुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के माय भारत सरगुजा के तत्वावधान में  मंगलवार को विकासखंड लखनपुर के अर्गोती स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अग्निशमन विभाग एवं…
 15 October 2026
कोरबा। आर्थिक कठिनाइयों के बीच बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कई परिवारों के लिए चुनौती होता है। कोरबा विकासखंड के ग्राम दोंदरो की रहने वाली श्रीमती लीला महंत का परिवार…
 15 October 2026
कोरबा। जिले के  सत्यनारायण बरेठ ने लगभग 14 वर्षों तक एक होटल में कार्य करते हुए अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभाईं। वर्षों तक दूसरे के लिए काम करने के दौरान…
 15 October 2026
कोरबा। जिले कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम लखनपुर में रहने वाले दादूराम गुप्ता के परिवार के लिए बिजली बिल का भुगतान आर्थिक बोझ बनता था। इस समस्या का समाधान खोजते हुए…
 15 October 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुरनगर…
 15 October 2026
जशपुरनगर। अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला में मेरा युवा भारत ( युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय,भारत सरकार), जशपुर के नेतृत्व में एक विशेष जागरूकता…
 15 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज भुलसीडीह में निर्माणाधीन स्वर्गीय  बिसाहू दास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, भवन की सुविधाओं और परिसर…
 15 October 2026
कबीरधाम। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने 48 लाख रुपए की लागत से एसडीएम कार्यालय नवीन भवन का लोकार्पण किया। नए भवन…
 15 October 2026
कवर्धा, गन्ने का मूल्य 425 रुपये प्रति क्विंटल होने पर कबीरधाम जिले के गन्ना उत्पादक किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। इस किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त…
Advt.