सारंगढ़-बिलाईगढ़ : मुख्यमंत्री कन्या विवाह से खुशियों का नजारा मिला : कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी
Updated on
25-03-2023 10:36 PM
जिला प्रशासन के सहयोग से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज सारंगढ़ में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सांरगढ़ श्रीमती उत्तरी जांगड़े, कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी और पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया था। इस समारोह में सारंगढ़ और बरमकेला से कुल 120 जोड़े विवाह बंधन में बंधे। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े ने वर-वधुओं को विवाह की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि यह बहुत खुशी की बात है आप वैवाहिक बंधन में बंध रहे हैं। उन्होंने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को उनके मानदेय पर बढ़ोत्तरी के लिए और सारंगढ़-बिलाईगढ़ नया जिला बनने पर सभी जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने वर-वधुओं और परिजनों को बधाई और बहुत-बहुत शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि यह विवाहोत्सव से हमें खुशियों का नजारा मिला है। राज्य शासन द्वारा वर्तमान में 25 हजार रूपए की सहायता राशि दी जा रही है। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार आगामी अप्रैल माह से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना यह सहयोग राशि बढ़कर वर-वधुओं को 50 हजार मिलेगी। इस कार्यक्रम के अतिथियों में छत्तीसगढ़ राज्य गौसेवा आयोग के सदस्य श्री पुरूषोत्तम साहू, श्री अरूण मालाकार, श्रीमती मंजू मालाकार, श्रीमती विलास सारथी, श्रीमती तारा अरूण शर्मा, श्रीमती तुलसी वसंत, श्रीमती सोनी बंजारे, श्रीमती सीता पटेल, श्री संजय दुबे, श्री विष्णु चन्द्रा, श्री गोल्डी नायक, श्री पुष्पराज बरिहा सहित वर-वधुओं के परिजनों बड़ी संख्या में उपस्थित थे। नवरात्रि के अवसर पर यह एक ऐसा नजारा था जहां सभी महिला अतिथिगण नवदुर्गा स्वरूप वर-वधुओं को आशीर्वाद दे रही थी।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…