सारंगढ़-बिलाईगढ़ : कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक ली

Updated on 27-05-2023 09:25 PM

कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मनरेगा,  पीएमआवास योजना (ग्रामीण) और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)अंतर्गत छत के निर्माण एवं हितग्राहियों को भुगतान की जाने वाली राशि के संबंध में डाटा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने वृक्षारोपण नर्सरी एवं नदी तट संरक्षण महाअभियान के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने गौठानों के समीप स्थित तालाब जिनमें मछली पालन का कार्य लिया जा रहा है, उन तालाबों की संख्या एवं कार्य के संबंध में संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से जानकारी ली। कलेक्टर डाॅ सिद्दकी ने प्रोजेक्ट उन्नति के तहत प्रशिक्षण प्राप्त हितग्राहियों की संख्या, आधार प्रविष्टि, एरिया ऑफिसर एप्प में आफिसर्स के निरीक्षण के आंकड़े, वन अधिकार पत्रधारियों के जमीन पर कार्य उपलब्ध कराए जाने की जानकारी, अपूर्ण आवासों की संख्या, स्वीकृत आवास के विरुद्ध आधार सीडिंग, रेट्रोफिटिंग अंतर्गत टायलेट निर्माण की प्रगति रिपोर्ट, व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं सामाजिक शौचालय निर्माण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सेग्रिगेशन शेड की स्वीकृति की स्थिति, बायोगैस संबंधी कार्य, ओडीएफ-प्लस, स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) योजना के कार्यों की बिन्दुवार समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर नोडल अधिकारी‌ (पंचायत) हरिशंकर चौहान, जिले के तीनो जनपद सीईओ एवं परियोजना अधिकारी, कार्यक्रम प्रबंधक, सभी एसडीओ एवं अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.