सारंगढ़ गोलीकांड: मुख्य आरोपी गिरफ्तार, छापे के दौरान अवैध हथियार व शराब बरामद
Updated on
17-02-2025 03:06 PM
सारंगढ़ गोलीकांड के मुख्य फरार आरोपी कृष्णा सिंह राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस ने व्यापक छापेमारी की। इस दौरान सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस ने अवैध गतिविधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में अवैध हथियार एवं शराब बरामद की।
अवैध हथियार और शराब की बरामदगी 16 फरवरी को थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के अपराध क्रमांक 75/25 के तहत दर्ज धारा 296, 191(2), 191(3), 190, 109, 103(1) बीएनएस 25, 27 आर्म्स एक्ट में फरार आरोपी कृष्णा सिंह राजपूत की तलाश में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई टीमों का गठन किया गया था।
इस कार्रवाई के दौरान आरोपी के साथियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। थाना कोसीर पुलिस ने प्रशांत भारद्वाज उर्फ चिंकी (28 वर्ष) और जनार्दन टंडन (40 वर्ष), दोनों निवासी सिंहनपुर के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुए। इस पर थाना कोसीर में अपराध क्रमांक 58/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
कच्ची शराब की बरामदगी इसी क्रम में आरोपी कृष्णा सिंह राजपूत की तलाश के दौरान पुलिस ने उसके अन्य साथी दिलीप यादव उर्फ गब्बर (24 वर्ष), निवासी सिंहनपुर के घर छापा मारा। यहां से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 56/25 धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई।
इसके अलावा, कृष्णा सिंह राजपूत की पत्नी के भतीजे चमन लहरे (23 वर्ष) के घर छापेमारी के दौरान 50 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। इस पर थाना कोसीर में अपराध क्रमांक 57/25 धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी चमन लहरे को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
अपराधियों का पूर्व रिकॉर्ड गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उनकी पूरी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच कर रही है और मुख्य आरोपी कृष्णा सिंह राजपूत की तलाश में लगातार प्रयास कर रही है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…