बाल-बाल बचे सरफराज अहमद, श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से हुए बाहर

Updated on 27-07-2023 02:27 PM
कोलंबो: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) बुधवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान सिर पर बाउंसर लगने के कारण घायल हो गए। क्रीज पर उतरने के साथ ही पहली ही गेंद उनके हेलमेट पर जाकर लगी। उन्होंने बाउंसर को छोड़ने की कोशिश की थी लेकिन सफलता नहीं मिला। इस घटना के बाद फिजियो मैदान पर आए और उनकी जांच की। जिसके बाद सरफराज अहमद की सहमति और चोट ज्यादा गंभीर ना होने के कारण खेल थोड़ी देर बाद फिर शुरू हुआ। इसके बाद सरफाराज कुछ देर तक क्रीज पर बल्लेबाज करते रहे। लेकिन सहज नजर नहीं आ रहे थे।

मैच से बाहर हुए सरफराज

इस दौरान पाकिस्‍तानी खेमे में अफरातफरी का माहौल बन गया रहा। सरफराज अहमद 22 गेंदों तक मैदान पर रहे और 3 चौके भी मारे। लेकिन इसके बाद उनकी परेशान और बढ़ने लगी। जिसके बाद सरफराज ने मैदान से बाहर जाना ही ठीक समझा। इसके साथ ही उन्हें कन्कशन सब्स्टीट्यूट भी कर दिया गया। मैच में आगे उनकी जगह मोहम्मद रिजवान हिस्सा लेंगे। विकेटकीपर-बल्लेबाज सरफराज 22 गेंदों पर 14 रन बनाकर रिटायर हर्ट हो गए। पीसीबी ने कहा कि मैच रेफरी डेविड बून ने सब्‍टीट्यूट खिलाड़ी के लिए पाकिस्तान टीम प्रबंधन के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है और सरफराज अहमद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मेडिकल पैनल की निगरानी में हैं।

यह पहली बार है जब पाकिस्तान टेस्ट क्रिकेट में कन्कशन सब्स्टीट्यूट नियम का इस्तेमाल किया गया। सरफराज के चोटिल होने के कारण सब्‍टीट्यूट के तौर पर रिजवान को प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टेस्ट मैचों में रिजवान पाकिस्तान की पहली पसंद थे, लेकिन बल्ले से फ्लॉप शो के कारण सरफराज की प्लेइंग-11 में वापसी हुई। उन्होंने पिछले साल के अंत में न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में वापसी की थी। उस सीरीज की चार पारियों में सरफराज ने 3 फिफ्टी के साथ ही एक सेंचुरी लगाई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.