अंडर 19 एशिया कप में सरफराज खान के भाई का जलवा, भारत को मिल गया एक और सुपरस्टार

Updated on 09-12-2023 01:45 PM
दुबई: अंडर 19 एशिया कप 2023 का आगाज हो गया है। ऐसे में भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम ग्रुप ए में है। जहां उनके साथ पाकिस्ता, अफगानिस्तान और नेपाल भी है। टीम इंडिया का बीते शुक्रवार यानी 8 दिसंबर को पहला मैच अफगानिस्तान से दुबई में था। इस मुकाबले में पूरी तरह से भारत का दबदबा देखने को मिला। अर्शिन कुलकर्णी के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के चलते टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। कुलकर्णी ने 3 विकेट लेने के साथ-साथ नाबाद 70 रन बनाए। हालांकि अर्शिन के अलावा डॉमेस्टिक क्रिकेट के स्टार सरफराज खान के छोटे भाई ने भी कमाल कर दिया। उनकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।

सरफराज खान के छोटे भाई ने अफगानी टीम के होश उड़ा दिए

मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान से हर कोई वाकिफ है। रेड बॉल डॉमेस्टिक क्रिकेट में सरफराज खान ने खूब नाम कमाया है। उन्होंने रनों का अंबार लगाया है। वहीं सरफराज को आईपीएल का भी अनुभव है। हालांकि अब बारी है उनके छोटे भाई मुशीर खान की लाइमलाइट में आने की। मुशीर खान इस वक्त भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं जो इस वक्त एशिया कप खेलने दुबई गए हैं।

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में अर्शिन कुलकर्णी ने तो कमाल किया ही। लेकिन साथ ही मुशीर खान ने भी अपने नाम का डंका बजाया। उन्होंने पहले गेंदबाजी और फिर बल्लेबाजी में भी अच्छा दमखम दिखाया। स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स गेंदबाज मुशीर खान ने पहले बॉलिंग करते हुए 3.85 की गजब इकॉनमी से 7 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट झटका। वहीं एक ओवर उन्होंने मेडन भी डाला था।
इसके बाद जब बल्लेबाजी की बात आई, तो वहां भी मुशीर खान का जलवा देखने को मिला। 174 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय अंडर 19 टीम के 76 रन पर ही 3 विकेट गिर गए थे। वहीं फिर बल्लेबाजी के लिए मुशीर खान आए। मुशीर ने अर्शिन के साथ 98 रन की शानदार साझेदारी की। वह अंत तक नाबाद रहे। 90 के स्ट्राइक रेट से मुशीर ने चौकों की मदद से नाबाद 48 रन बनाए। 18 साल के मुशीर आगे जाकर आईपीएल और सीनियर इंडियन टीम में भी नाम कमा सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने साहस और बेजोड़ खेल से नया इतिहास रच दिया। भारत द्वारा जीते गए कुल 21 गोल्ड मेडलों में से 11…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के आगामी न्यूजीलैंड दौरे को लेकर क्रिकेट फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। भारत के इस लंबे और महत्वपूर्ण दौरे के लिए…
 05 October 2026
भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे मैदान पर लंबे-लंबे छक्कों और शानदार प्रदर्शन के चलते हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। 2026 T20 वर्ल्ड कप में भारत को चैंपियन बनाने के बाद हाल…
 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
Advt.