सरपंचों ने आंबेडकर पार्क में किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री आवास घेरने की कोशिश

Updated on 24-07-2024 12:57 PM
 भोपाल। प्रदेशभर की 15 हजार से अधिक पंचायतों से आए सरपंचों ने मंगलवार सुबह राजधानी भोपाल में में डेरा डाल दिया। वे तुलसी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एकत्र हुए और सरकार से 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन करने लगे। यहां से वे मुख्यमंत्री आवास घेरने के लिए निकले।
इस बीच प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने उन्हें मनाने का प्रयास भी किया, लेकिन बात नहीं बनने से सरपंच घेराव के लिए आगे बढ़ने लगे। जैसे ही वे आगे बढ़े पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। महिला सरपंच पुलिस के घेरे को तोड़कर आगे बढ़ने लगी तो बैरिकेड्स लगा दिए गए। इसके बाद ज्ञापन देते हुए सरपंच संघ के अध्यक्ष राजवीर सिंह तोमर ने 15 दिन का अल्टीमेटम देकर आंदोलन खत्म करने का ऐलान कर दिया।

सरपंचों को मिले वित्तीय अधिकार - जीतू

उधर, शाम को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी प्रदर्शनस्थल पहुंचे और सरपंचों की मांगों का समर्थन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि ग्राम स्वराज की व्यवस्था में वित्तीय मामलों से लेकर ग्राम पंचायत के कार्यों में पूरी जवाबदेही सरपंच की होती है, इसलिए सरंपच को वित्त का अधिकार मिलना चाहिए, न कि सचिव को। उन्होंने पंच को पांच हजार और सरपंच को 20 हजार रुपये प्रतिमाह का वेतनमान देने की मांग प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री से की।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.