जेवरा सिरसा में सरपंच के भतीजे की दुकान में आगजनी

Updated on 05-03-2025 01:23 PM

भिलाई। दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र में सरपंच चुनाव जीतने वाले प्रत्याशी के भतीजे की दुकान में आगजनी का मामला सामने आया है। दरअसल सरपंच चुनाव जीतने व उसके शपथ ग्रहण करने के बाद यह घटना घटी है। सरपंच के भतीजे ने इसे राजनीतिक द्वेश करार दिया है और इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में जेवरा सिरसा पुलिस अपराध दर्ज कर जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।

जेवरा सिरसा क्षेत्र से देवशरण नागवंशी की किराना व आयुर्वेदिक सामान की दुकान है। सोमवार रात को उनकी दुकान में आग लगा दी गई। आगजनी से दुकान का काफी सामान जल गया। देवशरण ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा धनेश ने सरपंच चुनाव जीता। सोमवार को उनका शपथ हुआ और आधीरात को यह घटना घटना घटी। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है।

घटना क्रम का सीसी टीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसी टीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि रात 12 बजे के करीब तीन युवक मुंह में गमछा बांधकर स्कूटी से आए थे। स्कूटी दुकान से कुछ आगे रोकी गई। इसके बाद उसमें से एक लड़का बोतल में पेट्रोल लेकर उतरा और देवशरण की दुकान के आगे उसे छिड़क दिया। इसके बाद मचिस मारकर वहां आग लगा दिया। इसके बाद तीनों लड़के वहां से भाग गए। । आग लगने से दुकान का पूरा सामान और जड़ी बूटी जलकर राख हो गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.