सर्व आस्था मंच बच्चों को सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाएगा

Updated on 06-09-2023 04:37 PM

रायपुर। राजधानी में देश की एकता, शांति व सदभावना तथा भाईचारे का संदेश देने वाले  सभी धर्मों के प्लेटफार्म सर्व आस्था मंच ने प्रस्ताव पारित किया वह वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बच्चों में सदभावना जागृत करने के लिए एक योजना बनाएगा। इसमें बच्चों को सभी धर्मों का आदर करने की सीख दी जाएगी। इसके साथ ही सरकार से आग्रह किया जाएगा कि वह स्कूलों में प्रारंभ में प्रार्थना के दौरान राष्ट्रगान व राज्यगीत के साथ ही सदभावना भजन भी गवाए।

मंच ने मांग की कि इस भजन को इस तरह से लिखा जाए कि सभी धर्मों के संतो व भगवान ने जो सीख एकता व भाईचारे की दी है वह इस गीत में शामिल हो सके। इससे राज्य में सदभावना का वातावरण बना रहेगा। मंच ने फैसला किया कि वह सदभावना के संदेश सोशल मीडिया पर प्रसारित करेगा।

मंच की बैठक बोरियार्खुद में हुई। मंच के अध्यक्ष आर्च बिशप विक्टर हैनरी ठाकुर ने अध्यक्षता की। बैठक में देश व प्रदेश में वर्तमान हालात को लेकर भी चर्चा की गई। तीन महीने में भी मणिपुर के हालात सामान्य न होने पर  चिंता जताई गई। मंदिर हसौद इलाके में दो बहनों के साथ बलात्कार कांड पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। मंच ने दुख व रोष जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की। सरकार से यह मांग की गई कि कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए, ताकि खासकर महिलाओं और बच्चों की रक्षा हो सके। मंच के सदस्य जॉन राजेश पॉल को दिल्ली में ओबीसी कमीशन द्वारा राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्रदान करने पर प्रसन्नता जाहिर की गई। उन्हें मंच की ओर से अध्यक्ष आर्च बिशप व पदाधिकारियों ने शॉल, पुष्प गुच्छ व पेन देकर सम्मानित किया। वरिष्ठ एडवोकेट व अविभाजित मध्यप्रदेश के पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष व छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के प्रथम अध्यक्ष इकबाल अहमद रिजवी को मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में मंच के उपाध्यक्ष मनमोहन सैलानी व एडवोकेट फैसल रिजवी, सचिव फादर पी. सेबेस्टियन, प्रवक्ता प्रेमशंकर गौटिया, पूर्व आईएएस सरजियस मिंज, नजर हुसैनी, समाजसेवी अमित दोए, एसएमएमआई सिस्टर मर्सी, एससीएससी सिस्टर जॉर्जिना, जसबीर कौर, नवजोत सैलानी आदि शामिल हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.