भीषण आग के बाद सतपुड़ा भवन खाली कराया, दूसरी मंजिल से ऊपर तक पहुंची लपटें

Updated on 13-06-2023 12:14 AM

भोपाल। राजधानी में सतपुड़ा भवन के स्‍वास्‍थ्‍य संचालनालय कार्यालय में भीषण आग लग गई। आग में दस्‍तावेज जलकर खाक हो गए। भीषण आग के बाद सतपुड़ा भवन को खाली करा लिया गया है। आग की वजह से आसपास दो किलोमीटर के दायरे में धुआं ही धुआं नजर आ रहा था। कलेक्‍टर आशीष सिंह के साथ अन्‍य वरिष्‍ठ अध‍िकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।

जानकारी के अनुसार आग सतपुड़ा भवन की तीसरी मंजिल पर लगी। इसी मंजिल पर मध्‍य प्रदेश स्‍वास्‍थ्‍य संचालनालय का कार्यालय है। आग इतनी भीषण थी कि इसकी लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं।

सतपुड़ा भवन की इस मंजिल पर ही स्‍वास्‍थ्‍य विभाग के एकाधिक कार्यालय संचालित होते हैं। बताया जाता है कि आग शाम करीब चार बजे लगी। सूचना पर अग्निशमन दल का दस्‍ता मौके पर पहुंच गया था।

आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली है। आग किस कारण लगी यह भी पता नहीं चल पाया है। आग से अनेक महत्‍वपूर्ण दस्‍तावेज जलकर खाक हो जाने की बात कही जा रही है।

आग लगने से इलाके में जहां धुएं का गुबार फैल गया था, वहीं इलाके में अफरातफरी का माहौल भी निर्मित हो गया था। दमकल के साथ पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

सतपुड़ा भवन में आग के बाद फायर ब्रिगेड का अमला आग बुझाने में जुट गया था। जानकारी के अनुसार द्वितीय मंजिल में जनजातीय कार्य संचालनालय के एसी में लगी आग पांचवी मंजिल तक पहुंची।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
भोपाल, बरकतउल्ला बरकतउल्ला (बीयू) की लेटलतीफी का असर अब विद्यार्थियों के फोर्थ ईयर के विकल्प पर पड़ रहा है। विश्वविद्यालय अब तक बीए और बीएससी थर्ड ईयर का रिजल्ट घोषित नहीं…
 10 August 2026
भोपाल, विश्व आदिवासी दिवस पर रविवार को दशहरा मैदान में मप्र आदिवासी विकास परिषद ने आदिवासी सम्मेलन आयोजित किया। परिषद के अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि वे…
 10 August 2026
भोपाल/ग्वालियर, राष्ट्रीय चंबल सेंचुरी में जारी अवैध रेत खनन पर नकेल कसने के लिए वन विभाग बड़ा एक्शन प्लान लागू करने जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद मुरैना…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल और उसके 50 किलोमीटर के दायरे में औद्योगिक नक्शा तेजी से बदल रहा है। बीएचईएल और भारी इंजीनियरिंग पर केंद्रित रहे इस क्षेत्र में अब सेक्टर-वाइज इंडस्ट्रियल क्लस्टर आकार…
 10 August 2026
भोपाल, भोपाल मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर काम कर रही दोनों टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) अब तक 260 मीटर सुरंग बना चुकी है। भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के…
 10 August 2026
भोपाल, संस्कृत विषय के प्रति विद्यार्थियों में घटते रुझान में तेजी लाने और संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने राज्य सरकार हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को…
 10 August 2026
भोपाल, एक पिता ने जिंदगीभर मेहनत कर अपने चार बच्चों को पाला। जो कुछ कमाया, उनके बीच बांट दिया। जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर उसी पिता को अपनों से दूर वृद्धाश्रम…
 10 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में आने वाले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वित्त विभाग ने सभी विभागों को अनुसूचित जनजाति के लिए 23 प्रतिशत और अनुसूचित…
 10 August 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने 233 नए डेंटल सर्जन की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी…
Advt.