रतावा और खड़मा में लगा संतृप्तिकरण शिविर

Updated on 26-06-2025 12:48 PM

धमतरी। धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आज नगरी विकासखण्ड के रतावा और मगरलोड विकासखण्ड के खड़मा में संतृप्तिकरण शिविर लगाया गया। इन शिविरों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में केन्द्र और राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जनजातीय समुदाय के हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। ग्राम रतावा आयोजित संतृप्तिकरण शिविर में 23 लोगो का आधार कार्ड, 4 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, 12 हितग्राहियों को, उज्ज्वला गैस कनेक्शन और 15 हितग्राहियों को श्रम कार्ड प्रदाय कर लाभान्वित किया गया। इस दौरान शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि जनजातीय एवं वंचित वर्गों को सरकारी योजनाओं का लाभ देना, आधार, आयुष्मान, उज्ज्वला, श्रम कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेजों को सुलभ बनाना, गांव में डिजिटल व प्रशासनिक साक्षरता बढ़ाना तथा दस्तावेजी कमी एवं जानकारी की कमी को पूरा करके ग्रामवासियों के जीवन-स्तर में सुधार लाना इस शिविर का उद्देश्य है।

मगरलोड विकासखण्ड के ग्राम खड़मा में आयोजित संतृप्तिकरण शिविर में 18 लोगों के आधार कार्ड नया पंजीयन तथा अद्यतन किया गया। इसी तरह 22 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड 22 वितरित किया गया। इसके साथ ही 10 नये राशनकार्ड में नाम जोड़े गए, धानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 4 किसानों का नया पंजीयन किया गया। साथ ही 4 श्रमिकों का श्रम कार्ड के लिए पंजीयन किया गया और 39 लोगों का सिकलसेल एनीमिया और स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.