सत्यपाल और रत्नी बाई का हो रहा सपना पूरा

Updated on 26-12-2024 12:49 PM

कोरबा।  शहर से दूर जिले के पर्वतीय इलाके में रहने वाले सत्यपाल सिंह और उनकी पत्नी रत्नी बाई का सपना था कि काश उनका घर पक्का होता तो उन्हें तेज बारिश में किसी प्रकार की परेशानी नहीं उठानी पड़ती। मिट्टी का घर होने की वजह से बारिश के दिनों में उन्हें अक्सर परेशानी झेलनी पड़ती थी। इलाका पर्वतीय होने की वजह से बारिश भी तेज होती थी और लाख जतन करने के बाद भी झोपड़ी के खपरैल से पानी नीचे गिरता ही था, जिससे घर में कपड़े और अन्य सामान भीगने के साथ ही उन्हें बारिश होने तक घर के सामानों को इधर से उधर रखना पड़ता था। अब जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है तो वे  इस बारिश के पहले पक्का मकान तैयार करने में लगे हैं ताकि हमेशा की मुसीबतों से छुटकारा मिल जाए।

पाली विकासखंड के जेमरा ग्राम पंचायत अंतर्गत आने वाले ग्राम बगदरा एक पर्वतीय इलाका है। कोरबा शहर से लगभग 90 किलोमीटर दूर इस गाँव में रहने वाले सत्यपाल सिंह और उनकी पत्नी रत्नी बाई इन दिनों पीएम आवास योजना से मिले पक्के मकान का निर्माण करा रहे हैं। रत्नी बाई ने बताया कि झोपड़ी में उन्हें लंबे समय से रहना पड़ा और भारी मुसीबतें उठानी पड़ी। उन्होंने बताया कि उनके इलाके में तेज बारिश होती है। पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से हवाएं भी तेज चलती है। इस दौरान घर में रहने के दौरान हर पल खतरा मोल लेकर डर के साये में रहना पड़ता है। रत्नी बाई ने बताया कि अब पीएम आवास बन रहा है और आने वाली बारिश में इस तरह की मुसीबतों से हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि हमें खुशी होती है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गरीबों के आवास के बारे में सोचा और उनकी परेशानी को दूर करने के लिए पक्का आवास बनाने पैसा दिया। अब हम जैसे गरीब परिवारों को झोपड़ियों से मुक्ति मिल जाएगी और हम भी सम्मान पूर्वक पक्के मकान में रह पाएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.