रमजान में कटोरा लेकर पहुंचे शहबाज शरीफ को सऊदी प्रिंस ने पकड़ाया झुनझुना, खाली हाथ लौटने को मजबूर

Updated on 09-04-2024 02:16 PM
रियाद/इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान की कंगाली के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सऊदी अरब के दौरे पहुंचे हैं। रमजान के पव‍ित्र महीने में सऊदी अरब पहुंचे शहबाज शरीफ ने प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान के साथ मुलाकात की। पाकिस्‍तान और सऊदी अरब ने एक संयुक्‍त बयान जारी किया है जिसमें 5 अरब डॉलर के निवेश के पहले पैकेज को देने में तेजी लाने पर सहमति जताई गई है। सऊदी अरब ने पाकिस्‍तान को आर्थिक मदद देने का कोई ठोस वादा नहीं किया। इससे पहले सऊदी अरब ने वादा किया था कि वह पाकिस्‍तान की आर्थिक रूप से मदद करेगा। इमरान खान सरकार के सत्‍ता से बाहर जाने के बाद यह सऊदी प्रिंस और पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री के बीच पहली मुलाकात थी।

सऊदी अरब ने अभी निवेश की कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन पिछले साल पाकिस्‍तान के केयरटेकर पीएम अनवार उल हक काकर ने ऐलान किया था कि सऊदी सरकार 2 से 5 साल के अंदर 25 अरब डॉलर का निवेश विभिन्‍न सेक्‍टर में करेगी। उन्‍होंने कहा कि सरकार निजीकरण की प्रक्रिया को फिर से शुरू करेगी। इस मुलाकात के दौरान सऊदी प्रिंस ने शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री बनने के लिए बधाई दी। काकर ने बताया था कि सऊदी अरब खनन, कृषि और सूचना तकनीक सेक्‍टर में निवेश करेगा। पाकिस्‍तान चाहता है कि सऊदी अरब उनके देश में विदेशी निवेश को बढ़ाए।


शहबाज शरीफ को व‍िपक्षी दलों ने घेरा


सऊदी अरब ने पाकिस्‍तान को डिफॉल्‍ट होने से बचाने के लिए अरबों डॉलर का लोन पहले ही दे रखा हुआ है। पाकिस्‍तान अब चाहता है कि सऊदी अरब लोन के अलावा उनके देश में निवेश करे लेकिन वह कोई ठोस प्‍लान नहीं दे पा रहा है। इसी वजह से पाकिस्‍तान में सऊदी अरब का निवेश रुका हुआ है। इससे पाकिस्‍तान की अर्थव्‍यवस्‍था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। पाकिस्‍तान में इस साल केवल करीब 1 अरब डॉलर का विदेशी निवेश हुआ है। इसे पाकिस्‍तान की सरकार बढ़ाने के लिए सऊदी अरब की ओर उम्‍मीद के साथ देख रही है।

वहीं पाकिस्‍तान के विपक्षी दलों ने शहबाज के दौरे को फेल करार दिया है। उन्‍होंने कहा कि शहबाज शरीफ कटोरा लेकर गए थे लेकिन उन्‍हें कुछ भी हाथ नहीं लगा। इस बीच सऊदी प्रिंस ने शहबाज शरीफ को आश्‍वासन दिया है कि वह इस्‍लामाबाद का दौरा करेंगे। सऊदी अरब ने पाकिस्‍तान को यह भी कहा कि वह भारत के साथ बातचीत को फिर से शुरू करे। यही नहीं सऊदी अरब ने संयुक्‍त राष्‍ट्र के प्रस्‍तावों का जिक्र नहीं करके पाकिस्‍तान को करारा झटका दे दिया जो इसको लेकर गाता रहता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.