सुपर ओवर में सौरभ ने अमेरिका को जिताया मैच:स्टीवन टेलर का शानदार कैच, बाबर टी-20 इंटरनेशनल के टॉप स्कोरर बने

Updated on 07-06-2024 12:57 PM

19 मीटर की दूरी...रिएक्शन टाइम 0.7 सेकंड, जगह-फर्स्ट स्लिप अमेरिका के स्टीवन टेलर ने एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर सब चौंक गए। मैच की जब शुरुआत हुई, तब किसी ने ऐसा सोचा नहीं होगा की पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही अमेरिका की टीम पकिस्तान को हरा देगी।

टी-20 वर्ल्ड कप के 11वें मैच में अमेरिका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पकिस्तान की तरफ से बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए। आखिर ओवर में शाहीन के छक्कों की मदद से पकिस्तान ने अमेरिका को 160 रन का टारगेट दिया। अमेरिका को ओपनर मोनांक पटेल और स्टीवन टेलर ने शानदार शुरुआत दिलाई। कप्तान मोनांक पटेल ने 50 रन बनाए। मैच के हीरो सौरभ नेत्राल्वाकर रहे जिन्होंने सुपर ओवर में 18 रन डिफेंड करके अमेरिका को जीत दिलाई।

इस रोमांचक मैच में कई मोमेंट्स और रिकार्ड्स देखने को मिले। मो. रिजवान ने सिक्स लगाकर पारी की शुरुआत की। नितिश कुमार ने सुपर ओवर में शानदार कैच पकड़ा। पकिस्तान के कप्तान बाबर आजम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।

1. सौरभ नेत्राल्वाकर ने मैच जीतने के बाद पिच पर भगवान को शुक्रिया कहा

अमेरिका के तरफ से सुपर ओवर डालने सौरभ नेत्राल्वाकर आए। उनके पास डिफेंड करने को 18 रन थे। शानदार गेंदबाजी करते हुए सौरभ ने पकिस्तान के बल्लेबाजों को 13 रन पर रोका। अमेरिका ने इस वर्ल्ड कप का पहला उलटफेर करते हुए सुपर ओवर में 5 रन से मैच जीत लिया।

2. मो. रिजवान ने सिक्स लगाकर पारी शुरु की

पकिस्तान पारी का पहला ओवर अमेरिका के लिए नोस्तुश केंजीगे लेकर आए। केंजीगे की दूसरी बॉल पर रिजवान ने सिक्स लगा दिया। रिजवान ने स्वीप लगाते हुए डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग के ऊपर छक्का लगाया। इसी सिक्स के साथ पाकिस्तान इनिंग का खाता खुला।

2. स्टीवन टेलर ने एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा

सौरभ नेत्राल्वाकर पारी का दूसरा ओवर डाल रहे थे। रिजवान ने शॉट खेला, स्विंग करती गेंद ने रिजवान के बैट का बाहरी किनारा लिया और स्टीवन टेलर ने शानदार साथ लपका। स्टीवन ने अपनी दाहिनी ओर डाइव लगाते हुए एक हाथ से साथ पकड़ा।

3. फुल-टॉस बॉल पर आउट हुए इफ्तिखार

पाकिस्तानी पारी के 19वें ओवर में सौरभ नेत्राल्वाकर ने यॉर्कर बॉल डाली जो फुल-टॉस पर गिरी। इफ्तिखार सीधी बॉल को मिस कर गए। बॉल जाकर पैड पर टकराई। अंपायर ने आउट दिया। इफ्तिखार ने रिव्‍यू जरूर लिया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

4. केंजीगे ने लगातार गेंदों पर विकेट लिया, शादाब के बाद आजम को पवेलियन भेजा

13वां ओवर लेकर आए नोस्तुश केंजीगे ने लगातार 2 गेंद पर दो विकेट लिए। उन्होंने शादाब खान को सौरभ नेत्राल्वाकर के हाथों कैच कराकर फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक की। उसके बाद अगली ही बॉल में आजम खान को LBW करके शून्य पर पवेलियन भेजा। केंजीगे के इस ओवर से महज 5 रन आए और पाकिस्तान का स्कोर 98/5 हो गया।

5. इफ्तिखार ने कनाडाई कप्तान को जीवनदान दिया, शाहीन की बॉल पर लगातार दो चौके जमाए

शाहीन अफरीदी ने पारी का तीसरा और अपने स्पेल के दूसरे ओवर में 10 रन खर्च किए। अमेरिकी कप्तान मोनांक पटेल ने चौथी और 5वीं बॉल पर लगातार दो चौके जमाए। यहां इफ्तिखार के पास स्लिप पर मोनांक को कैच करने का मौका था, लेकिन उन्होंने प्रयास नहीं किया।

6. मैच की आखिर बॉल पर नितिश कुमार ने चौका मरकर मैच टाई किया

अमेरिका की पारी का आखिरी ओवर हारिस रउफ डालने आए। USA को जीत के लिए 15 रन चाहिए थे। शुरुआत की पांच बाल पर 10 रन बने। आखिरी बॉल पर अमेरिका को जीतने के लिए 5 रन चाहिए था। नितीश कुमार ने लॉग ऑफ के ऊपर से चौका लगा दिया। मैच टाई हो गया।

7. सुपर ओवर में शानदार कैच

पाकिस्तान के सुपर ओवर में सौरभ बॉलिंग करने आए। सुपर ओवर की तीसरी बॉल पर इफ्तिखार अहमद ने सामने की तरफ शॉट खेला। लॉग ऑफ पर खड़े नितिश कुमार ने आगे की तरफ डाइव लगाते हुए शानदार कैच पकड़ा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला…
 02 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार…
 02 October 2026
नोगाया: एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को स्वर्णिम सौगात दी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
Advt.