जरा बचकर! जिंदगी पर भारी पड़ जाएगा स्मार्ट सिटी का गड्ढा, बरसात ने बढ़ाई मुसीबत

Updated on 01-07-2023 06:38 PM
मुजफ्फरपुर: बिहार की आर्थिक राजधानी में इन दिनों पूरे जोर शोर से स्मार्ट सिटी के तहत जगह-जगह कई योजनाओं का काम चल रहा है। हालांकि स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यों से जनता को सुविधा कम परेशानी ज्यादा पैदा हो रही है। ताजा मामला शहर के ब्रह्मपुरा स्थित नीलकंठ मंदिर के पास का है। जहां स्मार्ट सिटी के सीवरेज निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिट्टी लेकर आ रहा हाईवा पलट गया। इसके बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

स्मार्ट सिटी के गड्ढे में पलटा हाईवा
गनीमत रही कि हादसे में कोई राहगीर चपेट में नहीं आया, वरना कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। वहीं, घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। लोगों का आरोप है की आए दिन इन गड्ढों में गिरकर कोई न कोई घायल हो जा रहा है। लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। पूरे मामले पर वार्ड नंबर 6 के पार्षद जफीर फरियादी ने बताया की स्मार्ट सिटी के सीवरेज निर्माण के तहत गड्ढा खोदा गया था, जिसमें हाईवा पलट गया है।

गड्डे को लेकर गुस्से में लोग

स्थानीय लोगों के मुताबिक आए दिन शहर में इस तरह की घटनाएं हो रही है लेकिन नगर निगम कोई ध्यान नहीं दे रहा है। नगर निगम को स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की जल्द से जल्द समीक्षा करनी चाहिए। पूरे मामले को लेकर नगर आयुक्त नवीन कुमार का कहना है कि जल्द ही सारी समस्याओं को दूर कर दिया जाएगा।

बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

बारिश ने मुजफ्फरपुर नगर निगम के दावों की पोल खोलकर रख दी है। जगह-जगह जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आलम ये है कि कई घरों में बारिश का पानी घुस गया है। दावा किया जा रहा था कि करोड़ों रुपए की लागत से शहर में ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त कर दी गई है। मगर हल्की सी बारिश में कई वार्डों और घरों में जलजमाव की स्थिति हो गई। इससे लोगों में निगम के अधिकारियों के प्रति आक्रोश देखने को मिल रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.