Ayodhya में सावन झूला मेले का आगाज, चांदी के हिंडोले में विराजमान हो गए रामलला

Updated on 21-08-2023 12:20 PM
अयोध्या: सावन झूला मेला के दौरान झूलनोत्सव शुरू हो गया है। अब अयोध्या के पांच हजार मंदिरों में विग्रह झूले पर विराजमान हो गए हैं। श्री राम जन्मभूमि परिसर में स्थित रामलला के अस्थायी मंदिर में राम मंदिर ट्रस्ट ने जयपुर से चांदी के हिंडोले का निर्माण करवाया। सोमवार को रामलला इस चांदी के हिंडोले पर विराजमान हो गए हैं। चांदी के हिंडोले पर झूलते रामलला को रिझाने के लिए झूला गीत गाए जा रहे हैं।

अयोध्या के पांच हजार मंदिरों में राम जानकी के विग्रह रविवार को झूले पर विराजमान करवा दिए गए। इसी के साथ मंदिरों में झूलनोत्सव शुरू हो गया। मंदिर की व्यवस्था में चलने वाले झूलनोत्सव का आनंद लेने के देश और प्रदेश के कोने कोने श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। ये लोग 10 दिनों तक चलने वाले सावन झूला मेला का आनंद लेने के साथ मंदिरों में शाम से देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आनंद उठा रहे हैं।

प्रथम मणि महोत्‍सव में रंगारंग कार्यक्रम


इस बीच लोकपरम्परा, आस्था और भारतीय संस्कृति के विभिन्न रंगों का संगम मणि पर्वत मेला स्थल पर आयोजित प्रथम मणि महोत्सव में दिखा। महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक संध्या में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। मणि महोत्सव का उद्घाटन राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने किया। मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने राम दरबार के सामने दीप प्रज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को वैश्विक मानकों के अनुसार सुविधाएं देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिये योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की गई है। चौरासी कोसी परिक्रमा स्थल के साथ रामनगरी अयोध्या से जुड़े सांस्कृतिक व अध्यात्मिक केन्द्रों को भी विकास की रश्मि से प्रकाशित किया जा रहा है। योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से अयोध्या विश्व पयर्टन के मानचित्र पर स्थापित हो गई है।

दो चरणों में मणि महोत्‍सव का आयोजन


कार्यक्रम संयोजक श्रीनिवास शास्त्री ने बताया कि मणि महोत्सव का दो चरणों में आयोजन किया गया है। प्रवचन सत्र में आचार्य रत्नेश ने कहा कि धार्मिक पुस्तक रुद्रमाल में अयोध्या के मणि पर्वत तीर्थ का वर्णन मिलता है। इसमें कहा गया है कि माता जानकी को दहेज के रूप में विशाल मात्रा में माणिक आभूषण प्राप्त हुए थे। उन्हें जिस स्थल पर रखा गया वहां माणियों का एक पहाड़ निर्मित हो गया जिससे मणि पर्वत की स्थापना हुई। मणि पर्वत पर मेले का आयोजन सदियों से होता आया है। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर हरितालिका तीज पूरे देश में बड़े ही सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.