महिला प्रीमियर लीग के लिए जारी हुआ शेड्यूल, 23 दिनों तक खेला जाएगा मुकाबला, इन दो मैदानों पर होगा घमासान

Updated on 07-02-2023 06:23 PM
नई दिल्ली: महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का बहुप्रतीक्षित शुरुआती सीजन चार से 26 मार्च तक मुंबई में खेला जाएगा। ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम टूर्नामेंट के सभी मैचों की मेजबानी करेंगे जिसका पहला मुकाबला गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी टीमों के बीच खेले जाने की उम्मीद है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा, 'महिला प्रीमियर लीग चार से 26 मार्च तक मुंबई में खेली जायेगी।'

धूमल ने यह भी पुष्टि की कि इस लीग के लिये खिलाड़ियों की नीलामी पाकिस्तान के खिलाफ भारत के टी20 विश्व कप मैच के एक दिन बाद 13 फरवरी को मुंबई में होगी। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) ने पांच टीमों के लिए बोली में 4669.99 करोड़ रुपये हासिल करने के बाद इस लीग का प्रसारण अधिकार 951 करोड़ रुपए में बेचा जिससे डब्ल्यूपीएल इंडियन प्रीमियर लीग के बाद दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टी20 लीग बन गई।
मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल जैसी आईपीएल टीमों के अलावा कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स (लखनऊ) और अडानी स्पोर्टलाइन ने डब्ल्यूपीएल के लिए फ्रेंचाइजी टीमें खरीदी हैं। लगभग 1500 खिलाड़ियों ने लीग के लिए पंजीकरण कराया है और अंतिम सूची इस सप्ताह के अंत में जारी होने की उम्मीद है।

नीलामी में हर फ्रेंचाइजी टीम खिलाड़ियों पर 12 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है। टीमों को कम से कम 15 और अधिकतम 18 खिलाड़ियों के लिए सफल बोली लगानी होगी। लीग में कुल 22 मैच खेले जाएंगे और तालिका में शीर्ष पर रहने वाली टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी। दूसरे और तीसरे स्थान की टीम के बीच खिताबी मुकाबले में जगह बनाने के लिए नॉकआउट मैच होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.