सुकमा में साइबर अपराधों के प्रति स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक

Updated on 13-07-2026 01:06 PM

सुकमा, कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सुकमा जिले में व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित “मिशन शक्ति“ (महिला सशक्तिकरण हब) की टीम द्वारा शनिवार को स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, कुम्हाररास में एक दिवसीय साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वर्तमान डिजिटल युग में स्कूली बच्चों को इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

   कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित महिला थाना प्रभारी श्रीमती पदमा जगत ने बच्चों को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों और उनसे बचने के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को मोबाइल फोन के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों से अवगत कराते हुए सतर्क रहने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दूरी बनाने, निजी जानकारियां साझा न करने और किसी भी प्रकार के ऑनलाइन खतरे या ब्लैकमेलिंग की स्थिति में तुरंत माता-पिता या पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया।

   इस महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान के दौरान स्वामी आत्मानंद स्कूल की प्राचार्या श्रीमती ट्रिजा दास सहित विद्यालय के शिक्षक गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला एवं बाल विकास विभाग से श्रीमती प्रमिला सिंह तथा जिला मिशन समन्वयक शांति सेठिया ने सक्रिय भूमिका निभाई। विभाग की इस पहल को सराहते हुए विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रखने और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने में अत्यंत सहायक सिद्ध होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.