समर कैंप में रचनात्मक गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग ले रहे स्कूली बच्चे

Updated on 05-05-2025 06:21 PM

जगदलपुर। कमिश्नर बस्तर संभाग डोमन सिंह ने कहा कि स्कूली बच्चों में छिपी हुई प्रतिभा को उभारने और निखारने के लिए समर कैंप का आयोजन सकारात्मक पहल है। जिससे बच्चे खेलकूद, गीत-संगीत, नृत्य, चित्रकला, रंगोली सहित अन्य रचनात्मक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर समग्र व्यक्तित्व विकास कर सकें। इससे बच्चों को मनोरंजन के साथ ही सीखने-समझने का अवसर प्राप्त होता है, साथ ही उनके सृजनात्मक कौशल को बढ़ावा मिलता है। यह बात कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह सोमवार को बस्तर जिले के जगदलपुर ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक शाला बाबू सेमरा में आयोजित मेगा समर कैंप में स्कूली बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग विधाओं और रचनात्मक कार्यों के माध्यम से बच्चों में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी सक्रिय सहभागिता निभाने की समझाइश दी। ज्ञात हो कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान जिले के विभिन्न स्कूलों में हजारों बच्चे मेगा समर कैंप में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। इस कैंप में बच्चों को रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से न केवल मनोरंजन का मौका मिल रहा है, बल्कि उनके व्यक्तित्व और कौशल विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

     मेगा समर कैंप में चित्रकला, हस्तशिल्प, नृत्य, गीत-संगीत, कहानी-कविता लेखन, नाटक, योग और विज्ञान से जुड़े प्रयोग, रोचक किस्से-कहानियां जैसी विभिन्न गतिविधियां कराई जा रही हैं। बच्चे अपनी रुचियों के अनुसार समूहों में बंटकर इन गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। शिक्षकों और प्रशिक्षकों की देखरेख में बच्चे अपनी प्रतिभा को निखारने का प्रयास कर रहे हैं। बाबू सेमरा समर कैंप में सयुंक्त संचालक स्कूल शिक्षा संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार के कैंप बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और उन्हें सीखने की प्रक्रिया को रोचक ढंग से अपनाने में मदद करते हैं। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी बीआर बघेल ने कहा कि समर कैंप बच्चों में कल्पनाशीलता की गुणों को भी बढ़ावा देता है जहां बच्चे एक-दूसरे से सीखकर स्वयं के विकास में भागीदारी निभाते हैं। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को सिर्फ छुट्टियों का आनंद नहीं देते, बल्कि उन्हें सीखने का नया दृष्टिकोण भी प्रदान करते हैं।

बच्चों ने साझा किया अनुभव

      छात्र-छात्राओं ने भी कैंप के अनुभव को बेहद सकारात्मक बताया। कक्षा 6 वीं के छात्र लक्ष्य ने कहा छुट्टी के बीच यहां मुझे दोस्त मिले और मैंने उनके साथ पेंटिंग में भाग लिया, अलग-अलग चित्रकारी सीखना और उसे अच्छे से करना मित्रों के बीच बढ़िया लगा। वहीं कक्षा 7 वीं की छात्रा संजना ने कहा मैंने पेंटिंग और रंगोली बनाना सीखी। जिसे अब लगातार अच्छा और बेहतर करने का प्रयास करूंगी।

      समर कैंप का समापन एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया जाएगा, जिसमें बच्चे अपनी सीखी हुई कला का प्रदर्शन करेंगे। जिसमें बच्चों के माता-पिता, अभिभावकों सहित जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इस मौके पर प्रतिभागी बच्चों के साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाओं का उत्साहवर्धन करने के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.