स्कूल जा रही छात्रा को बाइक ने मारी टक्कर, मौत:दुर्ग में रोज की तरह स्कूल जा रही थी; धमधा-खैरागढ़ मार्ग पर हादसा

Updated on 05-11-2025 01:18 PM
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग जिले में स्कूल जा रही कक्षा 6वीं की छात्रा की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसा 4 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे का है। धमधा-खैरागढ़ मार्ग पर धरमपुरा और बरहापुर चौक के बीच एक तेज रफ्तार बाइक ने बच्ची को टक्कर मार दी।

मामला धमधा थाना क्षेत्र का है। मृत बच्ची छाया साहू ग्राम धरमपुरा की रहने वाली थी, जो रोज की तरह साइकिल से शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला बरहापुर जा रही थी। तभी यह हादसा हुआ।

टक्कर के बाद फेंका गई बच्ची

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार को छाया साहू सुबह करीब 9 बजे साइकिल लेकर घर से स्कूल के लिए निकली थी। जब वह विशेषर देवांगन के खेत के पास पहुंची, तभी खैरागढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक (क्रमांक CG 04 QP 2505) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि बच्ची सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत बच्ची को उठाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

लापरवाही से गाड़ी चला रहा युवक

स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक चला रहा युवक माधवन यादव ग्राम गोरपा का रहने वाला है। वह अपनी मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही धमधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की।

होनहार थी छात्रा

बच्ची के परिजनों ने बताया कि उनकी नातिन रोजाना इसी रास्ते से स्कूल जाती थी। वह बहुत होनहार थी, रोज साइकिल से स्कूल जाती थी। आज सुबह भी हमेशा की तरह 9 बजे घर से निकली थी, लेकिन किसे पता था कि वापस नहीं लौटेगी। गांव में इस घटना के बाद मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

तेज रफ्तार पर लगाम नहीं

गांव के लोगों का कहना है कि धमधा-खैरागढ़ रोड पर आए दिन वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं और कई बार शिकायत के बावजूद यहां स्पीड ब्रेकर नहीं बनाए गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस सड़क पर ट्रैफिक नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.