स्कूलों के मरम्मत कार्य करे शीघ्र प्रारंभ - कलेक्टर

Updated on 12-08-2025 11:25 AM

जांजगीर-चांपा।  कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  विजय कुमार पांडेय, जिला पंचायत सीईओ  गोकुल रावटे, अपर कलेक्टर  ज्ञानेंद्र सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  उमेश कुमार कश्यप सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
     कलेक्टर ने बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम गरिमामय रूप से आयोजित किया जाए और सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण हों। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, बैठक व्यवस्था, साज-सज्जा, पेयजल, पार्किंग, सुरक्षा सहित अन्य सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान उन्होंने ध्वजारोहण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शहीद परिवारों को सम्मान, आमंत्रित किये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही, जिले के सभी शासकीय एवं सार्वजनिक भवनों तथा राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों में रोशनी करने को कहा।
     छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयंती वर्ष के आयोजन की तैयारी को लेकर विभागवार आयोजन की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में विभागीय योजनाओं एवं पिछले 25 वर्षों में विभागों द्वारा किए गए कार्यों को समाहित करते हुए साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित करने की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित रजत जयंती वर्ष 15 अगस्त 2025 से 31 मार्च 2026 का आयोजित की जाएगी जिसमें शासन की उपलब्धियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने शासन के निर्देशानुसार सभी विभागों को विभिन्न कार्यक्रमों, शिविर, सेमिनार व वर्कशॉप आयोजित करने के निर्देश दिए।
     कलेक्टर ने बैठक में नगरीय क्षेत्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों, सड़कों से आवारा मवेशियों को तत्काल सड़को से हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पशु चिकित्सा विभाग, सीईओ जनपद, सीएमओ, सहित संबंधित विभागों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए।   उन्होंने आवारा मवेशियों के सड़क पर बैठने वाले चिन्हित स्थलों की पहचान कर वहां से हटाने और गौशाला व कांजी हाऊस पहुंचाने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।  उन्होंने आवारा मवेशियों के सड़क पर बैठने वाले चिन्हित स्थलों से पशुओं को हटाने एवं 24×7 शिफ्टवाइस ड्यूटी लगाने के निर्देश जनपद सीईओ एवं सीएमओ को दिए। इसके साथ ही मवेशियों को खुले में छोड़ने वाले मालिकों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने मवेशियों को रेडियम बेल्ट लगाने, टैगिंग करने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनपद एवं नगरीय क्षेत्रों में पशु सुरक्षा समिति का गठन करने के निर्देश दिए।
     कलेक्टर ने हर घर तिरंगा - हर घर स्वच्छता अभियान के तहत सभी सभी जनपद सीईओ को सभी ब्लॉक मुख्यालय में तिरंगा बिक्री केंद्र स्टॉल लगाने कहा। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर कहा है कि स्कूलों के मरम्मत कार्य शीघ्र प्रारंभ करें एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करे। कलेक्टर ने एग्रिस्टेक में शत प्रतिशत किसानों का पंजीयन करने कहा ताकि शासकीय योजनाएं और सेवाएं सीधे और लाभार्थियों तक पहुँच सके। उन्होंने सभी विभागों को शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन का अटल मॉनिटरिंग डैशबोर्ड में एंट्री करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.