56 गेंदों में ठोक डाले 126 रन, बल्लेबाज नहीं पूरा बवाल है, मचाया गजब कोहराम

Updated on 02-10-2023 01:21 PM
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2023 के क्रिकेट इवेंट में ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड बन रहे हैं, जो किसी भी फैन के लिए हैरान करने वाले हैं। इवेंट के पहले ही मुकाबले में नेपाल ने 300 से अधिक का स्कोर खड़ा किया था और उस मैच में फास्टेस्ट फिफ्टी, फास्टेस्ट सेंचुरी सहित कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड बने थे। अब मलेशिया ने थाइलैंड के खिलाफ कई अजब-गजब रिकॉर्ड बनाए। उसके स्टार बल्लेबाज सैयद अजीज ने 56 गेंदों में 126 रन ठोक डाले, जो उसके लिए सबसे बड़ा, जबकि T20 इंटरनेशनल क्रिकेट इतिहास का 12वां बेस्ट स्कोर है।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी मलेशिया ने विध्वंसक अंदाज में आगाज किया। Zubaidi Zulkifle और सैयद अजीज ने मिलकर पहले विकेट के लिए 7 ओवरों में 81 रनों की साझेदारी की। Zubaidi के रूप में पहला विकेट गिरा। वह 24 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए, जबकि अजीज का साथ देने आए मोहम्मद आमिर ने खुलकर हाथ दिखाए। देखते ही देखते अजीज ने शतक पूरा किया और महज 56 गेंदों में 13 चौके और 9 छक्के उड़ाते हुए 126 रन कूट डाले।

यह मलेशिया की ओर से सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले वीरेंद्र सिंह ने इसी साल मई में इंडोनेशिया के खिलाफ 62 गेंदों में 11 चौके और 7 छक्के के दम पर नाबाद 116 रन की पारी खेली थी। अब अजीज के नाम यह रिकॉर्ड हो गया है। जब वह 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर आउट हुए तो टीम का स्कोर 221 रन था। आमिर 55 और वीरेंदीप सिंह ने 12 गेंदों में नाबाद 30 रन की पारी खेली। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 268 रनों का स्कोर खड़ा किया।

पहाड़ सरीखे स्कोर का पीछा करने उतरी थाइलैंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। उसको पहला झटका 8 रनों पर लगा और देखते ही देखते 5 बल्लेबाज 38 रनों पर पवेलियन लौट गए। 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 74 रन बनाने वाली थाइलैंड को 194 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मलेशिया के लिए विजय उन्नी, वीरेंदीप सिंह और अहमद फैज ने 2-2 विकेट झटके।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.